ट्रेन में बम की झूठी सूचना से मचा हड़कंप, शराब के नशे में यात्री ने किया था फोन

Last Updated:November 04, 2026, 12:19 IST
देर रात ट्रेन में बम होने की अफवाह फैलते ही हड़कंप मच गया. आरपीएफ और जीआरपी ने तुरंत चेकिंग शुरू की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. आधे घंटे की तलाशी के बाद ट्रेन को रात 10:45 बजे रवाना कर दिया गया. ट्रेन में बैठे नाथद्वारा निवासी नंदलाल ने ही ये झूठी अफवाह फैलाई थी. पुलिस ने नंदलाल को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ चल रही है.
अजमेर. राजस्थान के शहर अजमेर में जयपुर-असरवा ट्रेन में बम होने की सूचना से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम अलर्ट हो गई और अजमेर स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी शुरू की गई. करीब आधे घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद रात 10:45 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया.
पुलिस के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहे नाथद्वारा निवासी नंदलाल ने ही बम होने की सूचना दी थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि उसने शराब के नशे में फोन कर यह अफवाह फैलाई थी.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
बम की सूचना झूठी पाए जाने के बाद पुलिस ने नंदलाल को हिरासत में ले लिया. जीआरपी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किस वजह से बम होने की झूठी सूचना दी थी.
About the AuthorLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
November 04, 2026, 12:19 IST



