डांस में धूम मचाने के बाद बना होस्ट, अब विलेन बनकर साउथ सिनेमा में भरी हुंकार

Last Updated:September 24, 2026, 02:23 IST
हम जिस शख्सियत की बात कर रहे हैं, वे डांसर से एक्टर बने हैं. उन्होंने करियर में कई तरह के पड़ाव देखे हैं. डांस रियलिटी शो से पहचान बनाने के बाद टीवी होस्ट के तौर पर अलग जगह बनाई. उन्होंने फिर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. अब एक्टर अपने करियर का एक और नया चैप्टर शुरू कर दिया है. वे पहली बार तेलुगु सिनेमा में नजर आने वाले हैं. इस सफर ने उन्हें काफी कुछ नया सीखने का मौका दिया है. उन्हें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का काम करने का तरीका काफी पसंद आया.
ख़बरें फटाफट
एक्टर अपने शानदार डांस के लिए पॉपुलर हैं. (फोटो साभार: Instagram@raghavjuyal)
नई दिल्ली: एक्टर नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ में विलेन का रोल निभा रहे हैं. इससे पहले, वह शो होस्ट करते थे. डांसर तो उनके वजूद में शामिल है. हम राघव जुयाल का जिक्र कर रहे हैं, जो ‘द पैराडाइज’ में विक्रम मलिक का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं. राघव इराघव ने तेलुगु इंडस्ट्री का अनुभव बयां करते हुए कहा, ‘मैंने वहां सिनेमा को लेकर एक अलग ही जुनून देखा. वहां लोग सिर्फ एक प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए काम नहीं करते, बल्कि इस सिनेमा को सेलिब्रेट करते हैं. इस फिल्म के दौरान मैंने एक ऐसी चीज महसूस की, जिसे मैं अपने काम में भी शामिल करना चाहता हूं. तेलुगु इंडस्ट्री में लोग सिनेमा की बहुत इज्जत करते हैं. खास तौर पर फिल्म के हर टेक्नीशियन को मिलने वाला सम्मान देखकर मैं भावुक हो गया. एक पल ऐसा आया कि मेरी आंखों में आंसू आ गए, जब मैंने देखा कि वहां फिल्म के साउंड इंजीनियर तक को उतनी ही अहमियत दी जाती है, जितनी किसी बड़े कलाकार को.’
सिनेमा को सेलिब्रेट करते हैं साउथ के कलाकारराघव जुयाल ने आगे कहा, ‘वहां दर्शक भी फिल्म से जुड़े लोगों को पहचानते हैं. दर्शकों को पता होता है कि साउंड इंजीनियर कौन हैं. मेरे लिए यह अनुभव काफी खास था, क्योंकि इससे मुझे समझ आया कि फिल्म सिर्फ हीरो या हीरोइन की वजह से नहीं बनती, बल्कि उसके पीछे काम करने वाले हर व्यक्ति का योगदान होता है. वहां लोग सेट पर केवल अपना काम खत्म करने के इरादे से नहीं आते. वह सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए आते हैं. यही वह चीज है जो मैंने तेलुगु इंडस्ट्री से सीखी और अब मैं चाहता हूं कि मेरे काम में भी यह सोच दिखाई दे.’
View this post on Instagram



