Sports

दलीप ट्रॉफी में मचाया गदर, अब इंग्लैंड में ‘डेब्यू’ करेगा भारतीय तेज गेंदबाज, कहा- नई टीम के लिए खेलने की खुशी है

होमखेलक्रिकेट

दलीप ट्रॉफी में मचाया गदर, अब इंग्लैंड में ‘डेब्यू’ करेगा भारतीय तेज गेंदबाज

Last Updated:September 15, 2026, 00:09 IST

mukesh kumar county championship: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद मुकेश कुमार अब इंग्लैंड में अपना जलवा दिखाएंगे. भारतीय तेज गेंदबाज नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दो मुकाबले खेलेंगे. यह पहला मौका होगा, बिहार का यह तेज गेंदबाज विदेशी जमीन पर कोई घरेलू मैच खेलेगा.दलीप ट्रॉफी में मचाया गदर, अब इंग्लैंड में 'डेब्यू' करेगा भारतीय तेज गेंदबाजZoomमुकेश कुमार काउंटी चैंपियनशिप खेलेंगे.

नई दिल्ली. दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर ईस्ट जोन को खिताब दिलाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अब इंग्लैंड में नई चुनौती के लिए तैयार हैं. 32 वर्षीय मुकेश काउंटी चैंपियनशिप 2026 के अंतिम दो मुकाबलों में नॉटिंघमशायर की ओर से खेलेंगे. क्लब ने सोमवार को उनके साथ करार की घोषणा की. यह पहला मौका होगा, जब मुकेश भारत के बाहर किसी घरेलू टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

शमी भी खेल सकते हैं‘आईएएनएस’ ने 30 अगस्त को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मुकेश कुमार और भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम चरण में खेलने की संभावना है. खबर यह भी है कि शमी भी काउंटी चैंपियनशिप के आखिर में खेलने के लिए डील साइन कर सकते हैं.

मुकेश का होगा काउंटी ‘डेब्यू’32 वर्षीय मुकेश ने भारत के लिए 26 इंटरनेशनल मुकाबलों में 32 विकेट लिए हैं, जिनमें तीन टेस्ट मैच भी शामिल हैं. उनके आने से टूर्नामेंट के अहम दौर में नॉटिंघमशायर की बॉलिंग मजबूत होगी. काउंटी में मुकेश पहली बार खेलने उतरेंगे.

खेलने को लेकर उत्साहित इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘मैं सीजन के अहम समय पर नॉटिंघमशायर के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं. मैं इंग्लैंड पहुंचने और काउंटी क्रिकेट में खुद को आजमाने के लिए बेताब हूं. यहां रहते हुए मैं नॉटिंघमशायर को सफल बनाने में जितना हो सके योगदान देना चाहता हूं और मैं कोचों और अपने नए साथियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं. इंग्लैंड आना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. मैं नई परिस्थितियों में नई टीम के लिए खेलने के मौके को लेकर उत्साहित हूं. जब तक मैं नॉटिंघमशायर का हिस्सा हूं, मैं अपना सब कुछ दूंगा, उम्मीद है कि हम मिलकर सफल हो सकते हैं.’

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले मुकेश ट्रेंट ब्रिज में एक शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड लेकर आ रहे हैं, जिन्होंने 61 मुकाबलों में 21.79 की औसत से 233 विकेट लिए हैं. इस दौरान 10 बार पारी में 5 विकेट चटकाए. चेन्नई में ईस्ट जोन को दिलीप ट्रॉफी का खिताब जिताने के बाद मुकेश इंग्लैंड पहुंच रहे हैं और मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 15, 2026, 00:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj