Rajasthan

तबेले वाले जिस स्कूल में CJP वालों से हुआ था विवाद वहां हार गई बीजेपी, जीत गया ये प्रत्याशी

Last Updated:September 15, 2026, 00:09 IST

Jaipur Primary School Viral : जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा वार्ड 61 में कांग्रेस के सुरेश मीणा ने बीजेपी प्रत्याशी को 438 वोटों से हराया. यह वार्ड जर्जर स्कूल के कारण चर्चा में था. स्कूल की स्थिति देखने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की भी हुई थी. इस घटनाक्रम ने इलाके को प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया था.

ख़बरें फटाफट

तबेले वाले जिस स्कूल में CJP वालों से हुआ था विवाद वहां हार गई बीजेपीZoomरामपुरा-कंवरपुरा वार्ड 61 में कांग्रेस की जीत, बीजेपी हारी.

जयपुर. राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में जयपुर का रामपुरा-कंवरपुरा वार्ड भी चर्चा में आ गया है. जिस इलाके का जर्जर सरकारी स्कूल और बच्चों के तबेले जैसी जगह पर पढ़ने का मामला कुछ समय पहले सुर्खियों में रहा था, उसी वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है. वार्ड नंबर 61 से कांग्रेस के सुरेश मीणा ने बीजेपी प्रत्याशी को 438 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है.

रामपुरा-कंवरपुरा जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 61 में शामिल है. नए परिसीमन के बाद यह इलाका पहली बार नगर निगम क्षेत्र का हिस्सा बना है. इससे पहले रामपुरा-कंवरपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता था. ऐसे में यहां पहली बार नगर निगम चुनाव हुआ और पहले ही चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत चर्चा का विषय बन गई है.

तबेले वाले स्कूल से सुर्खियों में आया था इलाकारामपुरा-कंवरपुरा का सरकारी स्कूल अपनी जर्जर हालत को लेकर अगस्त में काफी चर्चा में आया था. स्कूल की खराब स्थिति के चलते बच्चों को अस्थायी तौर पर पशुओं के बाड़े जैसी जगह में पढ़ाए जाने की तस्वीरें और खबरें सामने आई थीं. स्कूल की स्थिति देखने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की भी हुई थी. इस घटनाक्रम ने इलाके को प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया था. बाद में स्कूल को लेकर प्रशासन की ओर से नए भवन और दूसरी व्यवस्थाओं की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी.

438 वोट से कांग्रेस की जीतइसी रामपुरा-कंवरपुरा वार्ड 61 से कांग्रेस के सुरेश मीणा ने बीजेपी प्रत्याशी रामलाल मीणा को 438 वोटों से शिकस्त दी. नतीजे सामने आने के बाद इस वार्ड की जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि यहां पहली बार नगर निगम चुनाव हुआ था और चुनाव से पहले यह इलाका स्कूल की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार चर्चा में रहा था. अब इस जीत के बाद स्थानीय स्तर पर चुनावी नतीजे और स्कूल से जुड़ा पुराना मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि सिर्फ चुनाव परिणाम के आधार पर स्कूल विवाद को जीत-हार का सीधा कारण मानना सही नहीं होगा.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 15, 2026, 00:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj