National

दिल्लीवालों घर से निकलने से पहले देख लो रूट, आज से 3 दिन तक स्पेशल ट्रैफिक नियम लागू, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं

Delhi Traffic news: दिल्ली में आज यानि 11 सितंबर से 13 सितंबर तक स्पेशल ट्रैफिक नियम लागू कर दिए गए हैं. इसलिए दिल्लीवासियों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो पहले ही रूट का पता कर लें क्योंकि ऐसा न हो कि बाद में आपको पछताना पड़े. दिल्ली के भारत मंडपम में हो रही ब्रिक्स समिट 2026 के चलते दिल्ली में वीआईपी मूवमेंट रहेगा और इसी को लेकर तीन दिन तक कई रूटों को बंद करने के साथ ही कई सड़कों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है.

दिल्ली के भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक होने जा रहे इस आयोजन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री और डेलीगेट्स आएंगे. कई राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में पहुंच भी चुके हैं. इस दौरान वीआईपी मूवमेंट और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 22 डायवर्जन पॉइंट्स बनाए हैं और 35 से ज्यादा सड़कों को नियंत्रित कर दिया है. पुलिस ने लोगों को इसका पालन करने की सलाह दी है. आइए आज एक बार फिर यहां जानते हैं पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी….

किन सड़कों पर जाने से बचें ?

पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे 11 से 13 सितंबर तक इन कंट्रोल्ड सड़कों से न गुजरें. इनमें मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, टी-पॉइंट-लोधी रोड फ्लाईओवर, तीस जनवरी मार्ग, जनपथ, सत्य मार्ग, पृथ्वी राज रोड, फिरोज शाह रोड, अशोका रोड, तुगलक रोड, नीता गुंबद, पंचशील मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू (शांति पथ कॉर्नर से विश्वरी प्लेस तक), ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, शांति पथ, शेरशाह सूरी मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, तिलक मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, कर्तव्य पथ, पुराना किला रोड, सफदरजंग रोड और न्याय मार्ग शामिल हैं.

ब्र‍िक्‍स सम‍िट के चलते द‍िल्‍ली में तीन द‍िन तक ट्रैफ‍िक डायवर्जन रहेगा.

एयरपोर्ट जाने के ल‍िए चुनें ये रास्ता  

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से वैकल्पिक मार्ग बताए हैं.
गुरुग्राम से आने वाले लोग NH-48, द्वारका एक्सप्रेसवे या मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं.
नई दिल्ली और साउथ दिल्ली से आने वाले रिंग रोड, आईटीओ या मेट्रो का विकल्प अपना सकते हैं.
द्वारका से आने वाले Dwarka Road या मेट्रो से जा सकते हैं.
वेस्ट दिल्ली से आने वाले पंजाबी बाग चौक, रिंग रोड या मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो सेवाओं को सबसे बेहतर विकल्प बताया है. लिहाजा सटीक समय में लोग एयरपोर्ट एक्सप्रेस लेकर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं.

रेलवे स्टेशन जाने के लिए रूट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड या आउटर सर्कल का रास्ता अपनाया जा सकता है. ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए कश्मीरी गेट, रिंग रोड या हनुमान मंदिर वाले रूट का इस्तेमाल करें. जबकि हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए आश्राम चौक, मथुरा रोड या मेट्रो से जाया जा सकता है.

ये हैं मुख्य डायवर्जन पॉइंट्स और वैकल्पिक मार्ग

समिट के दौरान कई जगहों पर डायवर्जन लगाए गए हैं. इनमें डॉ. दिनेश नंदिनी दालमिया चौक, नाम चौक, बीर बैरग चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल, शक्ति स्थान, अंजुमन हॉल, मोती बाग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, धौला कुआं टी-पॉइंट, इंडिया गेट और मंडी हाउस जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं. इन जगहों पर कुछ दिशाओं से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

वहीं नियंत्रित क्षेत्र के बाहर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं. इस दौरान लोधी रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट और कुछ अन्य सड़कों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा.

ट्रांसपोर्ट सेवाओं को क्या सलाह

बस सेवाओं में जरूरत पड़ने पर डायवर्जन किया जा सकता है.
मेट्रो सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी और इसे सबसे बेहतर विकल्प माना गया है.
टैक्सी और ऑटो को निर्धारित रूट पर ही चलने की सलाह दी गई है.
वीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं होगी.

आम लोगों के लिए क्या है सलाह?

इन 3 दिनों में वीआईपी मूवमेंट के दौरान नई दिल्ली जिले और आसपास के क्षेत्रों में सख्त ट्रैफिक नियम लागू रहेंगे. इसलिए जरूरी है कि अगर आप इन इलाकों से गुजरने वाल हैं तो यात्रा से पहले अपना रूट जरूर चेक करें. अतिरिक्त समय निकालें और संभव हो तो मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

आपातकालीन और मेडिकल वाहनों को प्राथमिकता

इस ट्रैफिक एडवाइजरी में साफ-साफ बताया है कि आपातकालीन और मेडिकल वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को अतिरिक्त समय निकालने की सलाह दी गई है. मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी और इसे सबसे बेहतर विकल्प माना गया है.

पार्किंग को लेकर दें विशेष ध्यान

वीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी. पुलिस की सलाह है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें. ट्रैफिक पुलिस के संकेतों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें.

पुलिस ने की ये अपील

ट्रैफिक पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि वीआईपी काफिलों की आवाजाही सुचारू रहे और आम लोगों को भी कम से कम परेशानी हो. यात्रा से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें और संभव हो तो मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj