Rajasthan

दीपावली पर सिर्फ घर ही नहीं पशु भी होंगे चकाचक, गाय-भैंस के श्रृंगार के लिए बाजार में छाई रंग-बिरंगी मालाएं और घंटियां

Last Updated:November 02, 2026, 18:18 IST

Animal Decoration Items: दीपावली पर भरतपुर के बाजारों में पशुओं के श्रृंगार के सामान की मांग बढ़ने लगी है. गाय-भैंस और बैलों को सजाने के लिए पशुपालक रंग-बिरंगी मालाएं, कांच वाली घंटियां और घुंघरू खरीद रहे हैं. इस बार खास डिजाइन की घंटियां और आकर्षक मालाएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं.Amazon Prime DayTop Deals Inside

भरतपुर. दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है, घरों की सजावट और त्योहार की तैयारियों के साथ अब पशुओं के श्रृंगार के सामान की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. बाजारों में पशुओं को सजाने के लिए तरह-तरह के आभूषण और सजावटी सामान उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि इस बार कांच वाली घंटियों और घुंघरू वाली रंग-बिरंगी मालाओं की मांग देखने को मिल रही है. दीपावली के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन का विशेष महत्व माना जाता है. पशुपालक अपने गाय, भैंस, बैल और अन्य पालतू पशुओं को भी त्योहार के मौके पर सजाते हैं. इसके लिए वे बाजारों से अपनी पसंद के अनुसार श्रृंगार का सामान खरीद रहे हैं.

दुकानों पर पहुंच रहे लोग पशुओं के गले में पहनाने के लिए आकर्षक मालाएं छोटी-छोटी घंटियां और रंगीन सजावटी आभूषण पसंद कर रहे हैं. बाजार में कांच वाली घंटियां लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं, इन घंटियों की खासियत इनकी सुंदर बनावट और मधुर आवाज है. वहीं रंग-बिरंगी मालाएं भी अलग-अलग डिजाइन और आकार में उपलब्ध हैं. इसके अलावा फूलों जैसी दिखने वाली सजावटी मालाएं छोटी घंटियां और अन्य पारंपरिक श्रृंगार सामग्री भी दुकानों पर सजी हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पशुपालक त्योहार को देखते हुए इनकी खरीदारी कर रहे हैं.

कई लोग अपने पशुओं के लिए एक से अधिक सजावटी सामान खरीदते नजर आ रहे हैं. दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली नजदीक आने के साथ ही बिक्री में और तेजी आएगी. दीपावली का त्योहार केवल घरों और प्रतिष्ठानों की सजावट तक सीमित नहीं है. बल्कि ग्रामीण परंपराओं में पशुधन को भी इस उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. यही वजह है कि त्योहार से पहले बाजारों में पशुओं के श्रृंगार की सामग्री की खरीदारी बढ़ने लगी है. रंग-बिरंगी मालाओं और घंटियों से सजे बाजार इस समय दीपावली की तैयारियों के साथ ग्रामीण संस्कृति और परंपरा की झलक भी दिखा रहे हैं.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

November 02, 2026, 18:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj