Rajasthan

Jaipur News: जयपुर में दिवाली पर बदलेगा ट्रैफिक का गणित, मेट्रो के फेरे बढ़े, परकोटे में वाहनों पर पाबंदी

Last Updated:November 02, 2026, 19:11 IST

Jaipur News: दीपावली पर जयपुर मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है, 3 से 11 नवंबर तक मेट्रो के फेरे 202 से बढ़ाकर 214 किए जाएंगे. मानसरोवर और बड़ी चौपड़ से आखिरी मेट्रो रात 12:30 बजे तक चलेगी. वहीं, 6 से 9 नवंबर तक परकोटे में सिटी बस, मिनी बस, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री बंद रहेगी.Amazon Prime DayTop Deals Insideजयपुर में दिवाली पर मेट्रो की बल्ले-बल्ले, अब रात 12:30 बजे तक मिलेगी सुविधा Zoom

जयपुर. दीपावली के त्योहार पर जयपुर में खरीदारी और घूमने-फिरने के लिए निकलने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. त्योहार के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए जयपुर मेट्रो प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. दीपावली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो के फेरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही संचालन का समय भी बढ़ाया जाएगा. इससे बाजारों में खरीदारी करने और शहर की जगमगाती रोशनी देखने आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.

जयपुर मेट्रो प्रशासन के फैसले के अनुसार, 3 नवंबर से 11 नवंबर तक मेट्रो के फेरों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी. अभी तक मेट्रो के प्रतिदिन 202 फेरे संचालित होते हैं, जिन्हें बढ़ाकर 214 कर दिया गया है. यानी इस अवधि में यात्रियों को मेट्रो की अधिक सेवाएं उपलब्ध होंगी. त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े.

रात 12:30 बजे तक चलेगी आखिरी मेट्रो

दीपावली के दौरान जयपुर के बाजार देर रात तक गुलजार रहते हैं, खासतौर पर परकोटा क्षेत्र में खरीदारी और रोशनी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो संचालन का समय भी बढ़ाया गया है. मानसरोवर और बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन से आखिरी मेट्रो रात 12:30 बजे तक चलेगी. इससे देर रात तक बाजारों में रुकने वाले लोगों को घर लौटने के लिए सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिल सकेगा.

6 से 9 नवंबर तक परकोटे में यातायात व्यवस्था में बदलाव

दीपावली के दौरान परकोटा क्षेत्र में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. 6 से 9 नवंबर तक परकोटा क्षेत्र में सिटी बस, मिनी बस, ऑटो और ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने और भीड़भाड़ कम करने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी. जयपुर में दीपावली के दौरान बाजारों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. रोशनी देखने के लिए भी शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग परकोटे का रुख करते हैं. ऐसे में मेट्रो के फेरे बढ़ाने और देर रात तक संचालन से लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. जयपुर मेट्रो प्रशासन की इस पहल से त्योहार के दौरान शहरवासियों और पर्यटकों दोनों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 02, 2026, 19:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj