Tech

दुनिया में सबसे ज्यादा बिके ये स्मार्टफोन्स, कौन रहा नंबर-1, देखें कौन से 5 फोन Top 10 में

ऐपल का आईफोन 17 अप्रैल-जून 2026 यानी दूसरी तिमाही में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा. Counterpoint Research के ग्लोबल हैंडसेल मॉडल सेल्स ट्रैकर की लेटेस्ट रिपोर्ट में आईफोन 17 ने पहला स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि ऐपल ने ग्लोबल टॉप 10 में तीन शुरुआती पोजिशन अपने नाम कीं, जबकि सैमसंग के पांच स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल रहे.

ऐपल और सैमसंग ने मिलकर Q2 2026 के ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट की बिक्री में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की. यह जून में खत्म होने वाली किसी तिमाही के लिए दोनों कंपनियों की अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त हिस्सेदारी है. यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब दूसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में कुल बिक्री करीब 11 प्रतिशत घट गई.

Q2 2026 में ये रहे सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन

Counterpoint Research के मुताबिक, दूसरी तिमाही में दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन इस तरह रहे:

ऐपल आईफोन 17 5G
ऐपल आईफोन 17 Pro Max 5G
ऐपल आईफोन 17 Pro 5G
सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra 5G
सैमसंग गैलेक्सी A07 4G
सैमसंग गैलेक्सी A17 5G
ऐपल आईफोन 17e 5G
सैमसंग गैलेक्सी A17 4G
सैमसंग गैलेक्सी S26 5G
ऐपल आईफोन 16 5G

आईफोन 17 क्यों बना नंबर-1?

काउंटरपॉइंट के मुताबिक, आईफोन 17 ने ग्लोबल स्मार्टफोन बिक्री में 6 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की. भारत, जापान, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे बाजारों में फोन की मांग मजबूत रही. इसके अलावा दक्षिण कोरिया में आईफोन 17 की बिक्री में खास बढ़ोतरी देखने को मिली.

ऐपल के Pro मॉडल भी प्रीमियम सेगमेंट में अच्छी मांग हासिल करने में कामयाब रहे. आईफोन 17 Pro और आईफोन 17 Pro Max की बिक्री को Trade-in ऑफर, EMI और अलग-अलग प्रमोशनल डील्स से भी फायदा मिला.

वहीं, आईफोन 17e ने MagSafe सपोर्ट और ज्यादा स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ ऐपल की पहुंच को और बढ़ाया. इसकी कीमत को भी उम्मीद की हिसाब से आकर्षक रखा गया, जिससे ज्यादा ग्राहक इसकी ओर आकर्षित हुए.

सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra बना सबसे ज्यादा बिकने वाला Android फोन

सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra ने दूसरी तिमाही में दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले Android स्मार्टफोन का खिताब हासिल किया. Counterpoint के मुताबिक, यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में रैंकिंग में पांच स्थान ऊपर पहुंचा.

फोन में दिए गए AI फीचर्स, प्राइवेसी पर फोकस करने वाला डिस्प्ले और फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत मांग ने इसकी बिक्री को बढ़ाने में मदद की.

सैमसंग के बजट और मिड-रेंज गैलेक्सी A सीरीज के फोन भी ग्लोबल मार्केट में मजबूत प्रदर्शन करते रहे. गैलेक्सी A07, गैलेक्सी A17 5G और गैलेक्सी A17 4G को कम कीमत, आसानी से उपलब्ध होने और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे कारणों से फायदा मिला.

कुल मिलाकर, Q2 2026 की यह रैंकिंग दिखाती है कि प्रीमियम सेगमेंट में ऐपल और बजट से लेकर फ्लैगशिप तक सैमसंग की मजबूत पकड़ बनी हुई है. खास बात यह है कि ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में गिरावट के बावजूद दोनों कंपनियों ने टॉप 10 पर पूरी तरह कब्जा कर लिया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj