Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल झुंझुनूं में कई पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं से लेकर पीजीटी-टीजीटी वाले करें आवेदन

नई दिल्ली (Sainik School Recruitment 2026). लंबे समय से सरकारी स्कूल में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका आया है. राजस्थान के झुंझुनूं स्थित सैनिक स्कूल ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सैनिक स्कूल झुंझुनूं की यह भर्ती बेहद खास है. उच्च शिक्षित उम्मीदवारों (PGT/TGT) के साथ-साथ 10वीं और 12वीं पास युवा भी सैनिक स्कूल में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
सैनिक स्कूल भर्ती प्रक्रिया के तहत रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट (संविदा), दोनों आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी. अगर शिक्षक, लैब असिस्टेंट, UDC क्लर्क या ड्राइवर जैसे पदों पर काम करने के इच्छुक हैं तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म भेज दें. सैनिक स्कूल में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थियों को तय फॉर्मेट में ऑफलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म स्पीड पोस्ट के जरिए स्कूल प्रशासन को भेजना होगा. सैनिक स्कूल में भर्ती से जुड़े अपडेट्स ssjhunjhunu.com पर चेक कर सकते हैं.
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026: सैनिक स्कूल भर्ती 2026
सैनिक स्कूल झुंझुनूं में पीजीटी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स), टीजीटी (मैथ्स, इंग्लिश, सोशल साइंस), काउंसलर, पीटीआई कम मैट्रॉन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो), म्यूजिक टीचर और यूडीसी क्लर्क समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. पीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड अनिवार्य है. वहीं टीजीटी के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, बीएड और सीटेट/एसटेट (लेवल-2) पास होना जरूरी है.
10वीं और 12वीं पास के लिए भी नौकरी का अवसर
सैनिक स्कूल झुंझनूं में टीचिंग पोस्ट के अलावा नॉन-टीचिंग पदों पर भी अच्छी रिक्तियां मौजूद हैं. लैब असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार का साइंस स्ट्रीम से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है. क्लर्क (UDC) पदों के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर ज्ञान और ऑफिस अनुभव मांगा गया है. वहीं ड्राइवर और अन्य चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
सैनिक स्कूल में सैलरी कितनी मिलेगी?
सैनिक स्कूल में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा. रेगुलर PGT पदों के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल-8 के तहत सैलरी मिलेगी, जबकि TGT पदों के लिए लेवल-7 के आधार पर वेतन देय होगा. कॉन्ट्रैक्ट पदों पर भी 20,000 से 40,000 रुपये तक का फिक्स मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है.
पीजीटी टीचर (रेगुलर): पे लेवल-08, 47600/- बेसिक सैलर और अन्य भत्ते और सुविधाएं
टीजीटी मैथ (रेगुलर): पे लेवल-07, 44900 और अन्य भत्ते 7वें वेतन आयोग के मुताबिक
काउंसलर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 63758/- प्रति माह
पीटीआई मैट्रॉन (कॉन्ट्रेक्चुअल): 63758/- प्रति माह
आर्ट मास्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 63758/- प्रति माह
लैब असिस्टेंट (कॉन्ट्रेक्चुअल): 38250/- प्रति माह
म्यूजिक टीचर/बैंड मास्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 46720/-
यूडीसी क्लर्क (कॉन्ट्रेक्चुअल): 38250/- प्रति माह
एलडीसी (कॉन्ट्रेक्चुअल): 31840/- प्रति माह
ड्राइवर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 31840/- प्रति माह
इलेक्ट्रीशियन (कॉन्ट्रेक्चुअल): 31840/- प्रति माह
नर्सिंग सिस्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 38250/-
सैनिक स्कूल के स्टाफ को क्या मिलेगा?
सैनिक स्कूल के रेगुलर स्टाफ को बेसिक सैलरी के साथ कई खास सुविधाएं मिलती हैं. इनमें मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, महंगाई भत्ता (DA) और मेडिकल अलाउंस शामिल हैं. इसके अलावा, कर्मचारियों के दो बच्चों को कक्षा 6 से 8वीं तक इसी स्कूल में रियायती दरों (सब्सिडी) पर शिक्षा का लाभ भी दिया जाता है. वहीं, कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती होने वाले स्टाफ की सेवा अवधि जॉइनिंग से 11 महीने की होगी. हालांकि, स्कूल के प्रधानाचार्य के पास कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ को टर्मिनेट करने का पूरा अधिकार रहेगा. प्रदर्शन के आधार पर इस संविदा अवधि को अधिकतम 3 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है.



