‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए अजय देवगन-तब्बू, हाथों में हाथ डाले आये नजर, वायरल हो रहा VIDEO

Last Updated:September 09, 2026, 22:50 IST
अजय देवगन की मोस्ट अवटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही लॉन्च इवेंट से कई फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं. एक वीडियो में अजय देवगन और तब्बू की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आ रही है. वीडियो में तब्बू अजय देवगन की बाहों में बाहें डाले खड़ी हैं. फैंस वीडियो पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो में दोनों जमकर पोज देते नजर आ रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली. अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना है. हाल ही में गोवा में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. सोशल मीडिया पर इस इवेंट का एक वीडियो तो तेजी से वायरल हो रहा है. अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी इस वीडियो में काफी कमाल लग रही है. दोनों को हाथों हाथ डाले देख पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया.
अजय देवगन और तब्बू की खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. गोवा में हुए इवेंट में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन सहित बाकी स्टारकास्ट ने महफिल लूट ली. ट्रेलर के दौरान तब्बू और अजय देवगन अपने 90 के दशक वाले अंदाज में नजर आए. तब्बू अजय के हाथों में हाथ डाले नजर आईं. पैपराजी के कहने पर उन्होंने अजय देवगन के साथ जमकर पोज दिए. दोनों ने ब्लैक एंड वहाइट अटायर में केमिस्ट्री नजर आई दोनों की केमिस्ट्री पर लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की है.
अजय देवगन और तब्बू का दिखा 90s वाला अंदाज
अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी को बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में भी दोनों के किरदार कहानी के लिहाज से बेहद अहम हैं. हाल ही में हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों जिस तरह एक-दूसरे के साथ सहज नजर आए, उसने फैंस को पुराने दौर की याद दिला दी. सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस वीडियो पर दिल खोलकर प्यार लुटाया. दोनों की जोड़ी को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए.
View this post on Instagram



