ट्रेन का इंतजार करते समय खाने की टेंशन खत्म, ₹50 से ₹150 के बजट में मिलेंगे स्वादिष्ट और पेट भरने वाले ऑप्शन

Last Updated:September 09, 2026, 22:34 IST
Pali Railway Station Food: पाली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बजट में खाना तलाशना आसान हो सकता है. यहां ₹50 से ₹150 के बीच अलग-अलग खाने के विकल्प मिल सकते हैं, जिससे कम बजट में पेट भरने के साथ स्वाद का आनंद भी लिया जा सकता है. ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों और पाली घूमने आए लोगों के लिए यह बजट फ्रेंडली फूड गाइड उपयोगी साबित हो सकती है.
पाली रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही मात्र 10 मीटर की दूरी पर स्थित ‘राजा रेस्टोरेंट’ स्वादिष्ट खाने के शौकीनों की पहली पसंद है. यहाँ श्याम भाई के हाथों का बना खाना लोगों के दिलों को जीत लेता है. इस रेस्टोरेंट में ख़ास तौर पर काजू करी, लज़ीज पालक पनीर और राजस्थान की प्रसिद्ध सेव-टमाटर की सब्ज़ी का जायका सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है. अगर आप यहाँ आ रहे हैं, तो खाने के बाद पाली का विश्व प्रसिद्ध ‘गुलाब हलवा’ चखना बिल्कुल न भूलें.
अगर आप बरसों पुराने प्रामाणिक राजस्थानी स्वाद की तलाश में हैं, तो रेलवे स्टेशन के नज़दीक स्थित ‘महालक्ष्मी लॉज एंड रेस्टोरेंट’ एकदम सही ठिकाना है. दशकों से अपनी गुणवत्ता बनाए रख रहा यह रेस्टोरेंट अपने ठेठ राजस्थानी तड़के के लिए जाना जाता है. यहाँ मारवाड़ी शैली में तैयार पारंपरिक सब्ज़ियों का स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि यात्री यहाँ बार-बार आना पसंद करते हैं.
पाली स्टेशन के पास मौजूद ‘खेतेश्वर रेस्टोरेंट’ उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है, जो राजस्थानी मिजाज़ के साथ पंजाबी ज़ायके के भी मुरीद हैं. यहाँ आपको मसालेदार और लज़ीज़ पंजाबी तड़के वाली सब्ज़ियों का शानदार वैरायटी तो मिलती ही है, साथ ही यहाँ की ‘स्पेशल दाल-बाटी-चूरमा’ भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच बेहद मशहूर है.
Add as Preferred Source on Google
राजस्थान की यात्रा दाल-बाटी के बिना अधूरी मानी जाती है. अगर आप इस पारंपरिक व्यंजन के शौकीन हैं, तो रेलवे स्टेशन के बिल्कुल पास स्थित ‘भैरव दाल बाटी’ पर ज़रूर रुकें. यहाँ आपको ठीक जोधपुर जैसी मशहूर और स्वादिष्ट दाल-बाटी का ठेठ प्रामाणिक स्वाद मिलेगा. यहाँ पेट भरकर दाल-बाटी खाने के बाद अंत में देशी घी का ‘लड्डू चूरमा’ आपके खाने के अनुभव में चार चांद लगा देता है.
सफ़र के दौरान अगर आपको घर के बने खाने की याद आ रही है, तो ‘जय श्री रेस्टोरेंट’ आपके लिए सबसे मुफ़ीद विकल्प है. यहाँ का भोजन आपको बिल्कुल घर जैसा सादा और ज़ायदेमंद अनुभव देता है. यहाँ रोज़मर्रा की घर जैसी स्वादिष्ट सब्ज़ियों और थाली के साथ-साथ युवाओं और बच्चों के लिए मैगी जैसे फ़ास्ट फ़ूड और पारंपरिक दाल-बाटी-चूरमा की सुविधा भी एक ही छत के नीचे मिल जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 09, 2026, 22:34 IST



