‘RSS के इवेंट में जाते तो मिलता नेशनल अवॉर्ड’, इमरान खान के ‘देश निकाला’ पर विशाल ददलानी का तंज

Last Updated:October 15, 2026, 22:47 IST
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होकर एक्टर इमरान खान ने बड़ी मुसीबत ले ली है. सरकार ने उनकी अमेरिकी नागरिकता को देखते हुए उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है. चौतरफा आलोचना झेल रहे इमरान खान को अब संगीतकार विशाल ददलानी का समर्थन मिला है. उन्होंने इमरान खान के खिलाफ फैसले पर तंज कसते हुए इसे बेतुका और सरकार के डर का नतीजा बताया.
ख़बरें फटाफट
इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. (फोटो साभार: Instagram@vishaldadlani@imrankhan)
नई दिल्ली: एक्टर इमरान खान 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. उन्हें तब मुंबई पुलिस ने उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और चचेरी बहन जैन मैरी खान के साथ हिरासत में लिया था. एक्टर ने तब पुलिस वैन से अपनी और गर्लफ्रेंड की तस्वीर पोस्ट की थी. इमरान खान के विरोध प्रदर्शन से नाराज सरकार ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया. विशाल ददलानी ने इस बात पर हैरानी जताई है. उन्होंने अभिनेता का सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लंबा नोट शेयर किया है.
इमरान खान को ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025’ के तहत भारत छोड़ने का नोटिस दिया है. विशाल ददलानी ने पोस्ट में लिखा, ‘इमरान खान आप डटे रहें! आपने सच में उन्हें हिलाकर रख दिया है. अगर इस फैसले के खिलाफ अपील की जाती है, तो यह ‘डिपॉर्टेशन’ वाली बेतुकी बात शायद ही टिक पाएगी.’ विशाल ददलानी ने इमरान खान के साथ एकजुटता दिखाने की अपील करते हुए कहा, ‘असल में जब इमरान खान विरोध प्रदर्शन में पहुंचे तो वे घबरा गए और उन पर कोई सख्त मामला दर्ज करना चाहते थे. फिर उन्हें पता चला कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं, इसलिए वे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. आखिरकार, उन्होंने उन्हें अमेरिका वापस भेजने (डिपॉर्ट करने) का फैसला किया. वे सच में डरे हुए हैं और दूसरों के मन में भी डर पैदा करना चाहते हैं.
(फोटो साभार: Instagram@vishaldadlani)
विशाल ददलानी का इमरान के खिलाफ फैसले पर तंजविशाल ददलानी आगे लिखते हैं, ‘अगर इमरान खान आरएसएस के इवेंट में जाते हैं, तो फिल्मों में काम न करने के बावजूद उन्हें ‘नेशनल अवॉर्ड’ दे दिया जाता है.’ संगीतकार ने एक अन्य पोस्ट में तंज कसते हुए कहा, ‘इमरान खान भारत से निकाले जाने से बच सकते हैं. उन्हें सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी से पूछना है कि आप आम कैसे खाते हैं?’
इमरान खान से कई फिल्मी हस्तियां नाराजइमरान खान के खिलाफ एक्शन का कई सितारों ने समर्थन किया है. एक्टर गजेंद्र चौहान ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए इमरान खान पर भड़कते नजर आए. इमरान खान अपने खिलाफ आदेश को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं. आमिर खान के भतीजे इमरान खान एक अमेरिकी नागरिक हैं जो ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (OCI) कार्ड के जरिए भारत में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के खार इलाके में मौजूद उनके घर पर ‘फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस’ ने नोटिस पहुंचाया.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 15, 2026, 22:47 IST



