‘द पैराडाइज’ की रिलीज के बाद राघव जुयाल हुए इमोशनल, नानी के लिए लिखा नोट, बोले- आपने मुझे सुना और समझा

Last Updated:September 26, 2026, 17:22 IST
बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल ने ‘द पैराडाइज’ में खूंखार विलेन विक्रम मलिक बनकर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए. अब उन्होंने साउथ स्टार नानी के लिए सोशल मीडिया पर एक ऐसा नोट शेयर किया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. राघव ने असल जिंदगी में उनके साथ अपने गहरे रिश्ते का खुलासा किया है और साथ ही करियर और जीवन को लेकर मिली खास सीख का जिक्र किया है.
ख़बरें फटाफट
नानी के नाम राघव जुयाल का इमोशनल पोस्ट. (फोटो साभार: Instagram@raghavjuyal/nameisnani)
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसमें राघव जुयाल ने खलनायक का रोल किया है. उन्होंने विक्रम मलिक नाम की भूमिका निभाई है. ‘द पैराडाइज’ की रिलीज के बाद राघव जुयाल ने शनिवार को नानी के लिए सोशल मीडिया पर एक लंबा चोड़ा इमोशनल नोट शेयर किया है. एक्टर ने कहा कि द पैराडाइज में काम करने के दौरान उन्हें नानी से बहुत कुछ सीखने को मिला.
राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर नानी के लिए एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्टर को अपना गाइड बताया. राघव का कहना है कि नानी ने उन्हें सिनेमा, जिंदगी, करियर और कई तरह के बारे में बताया, जिसकी जरूरत जिंदगी में आने वाले पड़ावों में होगी. उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो बिना जाने ही आपकी सुरक्षित जगह बन जाते हैं. मेरे लिए नानी (घंटा नवीन बाबू) दादा उन्हीं लोगों में से एक हैं. सच कहूं तो आज भी लगता है कि शब्द कभी भी काफी नहीं होंगे. मैं सच में आपसे बहुत प्यार और इज्जत करता हूं. सिर्फ एक एक्टर या आर्टिस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर.’
View this post on Instagram



