मोहनलाल की नई फिल्म L368 का BTS वीडियो आया सामने, सेट पर एक्टर का अंदाज देख एक्साइटेड हुए फैंस

Last Updated:November 03, 2026, 22:29 IST
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म L368 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब मेकर्स ने सेट से BTS वीडियो भी शेयर कर दिया है. वीडियो में मोहनलाल की झलक के साथ शूटिंग के कई दिलचस्प पल देखने को मिल रहे हैं. अनूप सत्यन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. उनकी इस फिल्म का नाम फिलहाल L368 रखा गया है. मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने शूटिंग के दौरान का एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.
इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग के कुछ खास पल देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा मोहनलाल की सेट पर एंट्री की झलक भी दिखाई गई है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस आशीर्वाद सिनेमाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया. इसके साथ कैप्शन में लिखा कि यह L368 की एक छोटी सी झलक है.मोहनलाल ने सोमवार को ही सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि L368 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इससे पहले कोच्चि में पारंपरिक पूजा समारोह के साथ फिल्म का काम शुरू किया गया था. इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम के अलावा कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं.
कॉमेडी और एक्शन का मिलेगा तड़का
फिल्म की शुरुआत निर्माता बिनु जॉर्ज अलेक्जेंडर की मां ने पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर की. वहीं, मोहनलाल ने फिल्म के पहले शॉट के लिए क्लैपबोर्ड बजाया. इस दौरान सेट पर मौजूद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. इसी कार्यक्रम में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया. डायरेक्टर अनूप सत्यन इस फिल्म को बना रहे हैं. ‘वरने अवश्यामुंड’ के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म होगी. बताया जा रहा है कि L368 एक कॉमेडी-एक्शन एंटरटेनर होगी. फिल्म में मोहनलाल के साथ अभिनेता मुकेश भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में मोहनलाल एक छोटी बच्ची के पास बैठे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक दूसरी बच्ची उनके पीछे खड़ी है और उसके हाथ में कागज से बना खिलौना नजर आ रहा है. पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में पारिवारिक और हल्के-फुल्के पलों की भी झलक देखने को मिलेगी.
वायरल हुआ वीडियो(फोटो साभार:x@Aashirvad Cinemas)
अनूप सत्यन के पिता के साथ रहा है मोहनलाल का पुराना रिश्ता
फिल्म के लॉन्च इवेंट में मोहनलाल ने डायरेक्टर अनूप सत्यन के पिता और मशहूर फिल्ममेकर सत्यन अंथिकाड के साथ अपने पुराने रिश्ते को भी याद किया. उन्होंने बताया कि सत्यन अंथिकाड की पहली फिल्म से लेकर उनकी आखिरी फिल्म तक उन्होंने उनके साथ काम किया है. मोहनलाल ने कहा कि उनके साथ काम करने का सफर बेहद शानदार रहा है. अब उन्हें खुशी है कि वे सत्यन अंथिकाड के बेटे अनूप के साथ भी इस सफर को आगे बढ़ा रहे हैं. एक्टर ने उम्मीद जताई कि L368 एक बेहतरीन फिल्म साबित होगी. उनका कहना था कि अभी से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी.
बता दें कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और इसके BTS वीडियो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब दर्शकों को फिल्म के अगले अपडेट और इसकी रिलीज से जुड़ी जानकारी का इंतजार है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 03, 2026, 22:29 IST



