धौलपुर में नवरात्रि की धूम, गरबा-डांडिया में छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं, सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस

Last Updated:October 11, 2026, 13:49 IST
Dholpur Navratri 2026: धौलपुर में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ होगा. मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. श्रद्धालु घरों में घटस्थापना कर व्रत रखेंगे और नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की आराधना करेंगे. वहीं, गरबा-डांडिया आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस शक्ति अभियान चलाएगी. महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में निगरानी रखेंगी और छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
ख़बरें फटाफट
शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ
धौलपुर: हर जगह आज से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है. तो वहीं धौलपुर में इस अवसर पर पूरा शहर भक्ति के रंग में रंग गया है. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय मां अम्बे की आराधना का शुभारंभ हो गया है. मंदिरों से लेकर बाजारों तक हर ओर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है.
माता रानी के आगमन को लेकर सभी मंदिरों को सजाया गया है. मंदिरों को आकर्षक फूलों, भव्य लड़ियों और रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन किया गया है, जो देखते ही बनता है. इसके साथ ही बाजारों में भी भारी चहल-पहल है जहां श्रद्धालु चुनरी, नारियल, श्रृंगार का सामान और पूजा की अन्य सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं. घरों और पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा घटस्थापना की जा रही है और महिला-पुरुष व्रत रखकर माता की भक्ति में लीन हैं.
कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योत जलाई गई शारदीय नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी. शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं. मंदिरों में पंडितों और श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जा रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा से भर गया है. घरों में भी कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योत जलाई गई है और नौ दिनों तक माता के विभिन्न रूपों की विशेष आराधना की जाएगी.
‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ की शुरुआत की गईनवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा और डांडिया आयोजनों की रौनक को सुरक्षित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस प्रशासन द्वारा ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ की शुरुआत की गई है, जिसके तहत सभी प्रमुख गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मनचलों और शोहदों पर नकेल कसने के लिए विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो किसी भी असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखेंगी.
बिना किसी डर के उत्सव का आनंद ले सकेंसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस की विशेष ‘कालिका टीम’ डिकॉय (सादे कपड़ों में) के रूप में पंडालों और आसपास के इलाकों में तैनात रहेगी. बड़े पंडालों में महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष महिला हेल्प डेस्क, हेल्पलाइन नंबर और डिजिटल सहायता के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है. प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग और आसपास की गलियों तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि महिलाएं और युवतियां बिना किसी डर के उत्सव का आनंद ले सकें.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
October 11, 2026, 13:49 IST



