Abhijeet Dipke no protest bond truth। ‘कोई बॉन्ड साइन नहीं किया, फिर सड़कों पर उतरेंगे’, CJP चीफ अभिजीत दीपके का ऐलान

होमताजा खबरदेश
‘कोई बॉन्ड साइन नहीं किया, फिर सड़कों पर उतरेगी CJP’, अभिजीत दीपके का ऐलान
Last Updated:October 11, 2026, 17:27 IST
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया है कि उन्होंने प्रदर्शन न करने का कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है. सोशल मीडिया पर आ रही खबरों को दीपके ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है और वे जल्द ही फिर से सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.सीजेपी की तरफ से स्पष्टीकरण दिया गया. (PTI)
कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक एक्स पोस्ट से साफ कर दिया कि उन्हें फिर से सड़कों पर प्रदर्शन करने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने लिखा कि “हमने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है जो हमें प्रदर्शन करने से रोके, हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे.”दरअसल, कल तक सोशल मीडिया के गलियारों में यह जोर-शोर से कहा जा रहा था कि सीजेपी के संस्थापकों समेत आशुतोष रांका और सौरव दास ने पुलिस और कोर्ट के आगे घुटने टेकते हुए ऐसा बॉन्ड साइन कर दिया है कि वे भविष्य में कभी विरोध-प्रदर्शन नहीं करेंगे. लेकिन अभिजीत दीपके ने अपने इस तीखे और बेबाक बयान से सारे दावों की धज्जियां उड़ाते हुए सब दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया. उनके इस रुख से साफ हो गया है कि वे किसी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं.
About the AuthorSandeep GuptaChief Sub Editor
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ेंLocation :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
October 11, 2026, 17:18 IST



