Rajasthan

10 दिन बाद नरेश मीणा ने तोड़ा आमरण अनशन, मां और विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जूस पिलाकर खत्म करवाया आंदोलन

Last Updated:October 11, 2026, 17:10 IST

Naresh Meena Hunger Strike Ends: बारां में किसान नेता नरेश मीणा का 10 दिनों से जारी आमरण अनशन खत्म हो गया. उनकी मां और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जूस पिलाया अनशन टूटा. इस दौरान तीसरा मोर्चा के जिला प्रमुख दावेदार संदीप शर्मा, पूर्व सभापति कमल राठौर सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideनरेश मीणा के 10 दिन के अनशन का अंत, रविंद्र सिंह भाटी और मां ने पिलाया जूसZoom10 दिन बाद किसान नेता नरेश मीणा ने तोड़ा आमरण अनशन

बारां: बारां जिले से अच्छी खबर सामने आ रही है, जहां पिछले 10 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता नरेश मीणा ने आखिरकार अपना अनशन खत्म कर दिया है. जिला प्रशासन और उनके प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई मैराथन और बातचीत के बाद यह खत्म हुआ, जिससे उनके समर्थकों और परिजनों ने राहत की सांस ली है. अनशन के लंबे दौर के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल के कॉटेज वार्ड में चिकित्सीय निगरानी में रखा गया था.

उपवास के इस लंबे अंतराल के चलते उनके स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ रहा था और आज हुई यूरिन जांच में कीटोन की मात्रा अधिक पाई गई थी, जो उनकी नाजुक होती सेहत को साफ बता रही थी. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थी. हालांकि, प्रशासन के साथ बनी सहमति और शुभचिंतकों के आग्रह के बाद आखिरकार उन्होंने जूस पीकर अपना 10 दिनों का ऐतिहासिक अनशन तोड़ा.

जयपुर स्तर के प्रमुख बिंदुओं पर पूर्ण रूप से सहमति बनीकिसान नेता नरेश मीणा की मांगों को सुलझाने के लिए आज जिला प्रशासन और उनके प्रतिनिधिमंडल के बीच एक अहम बैठक हुई. तीसरा मोर्चा के जिला प्रमुख दावेदार संदीप शर्मा, पूर्व सभापति कमल राठौर, रामहेत मीणा और वंदना नागर समेत 11 सदस्यीय प्रमुख दल ने जिला कलेक्टर और एसपी से मुलाकात की. इस उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान स्थानीय स्तर की सभी मांगों और जयपुर स्तर के प्रमुख बिंदुओं पर पूर्ण रूप से सहमति बन गई है.

विधायक रविंद्र सिंह भाटी और मां ने पिलाया जूसनरेश मीणा की बिगड़ती सेहत को देखते हुए शिव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रविंद्र सिंह भाटी बारां जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने नरेश मीणा की माताजी प्रेम बाई के साथ मिलकर उन्हें जूस पिलाकर अनशन को खत्म करने की भावुक अपील की. प्रशासन से बातचीत करके और परिवार के आग्रह का मान रखते हुए अंततः नरेश मीणा ने अनशन खत्म करने का फैसला किया. इस दौरान कमल राठौर, संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में समर्थक भी अस्पताल परिसर में मौजूद रहे.

विवादित बयान न देने का पक्का वादा कियाइस बीच, ‘सीजेपी प्रोटेस्ट’ की वायरल गर्ल चित्रांगदा सिंह भी अस्पताल पहुंचीं और नरेश मीणा से मुलाकात कर उन्हें गुलाब का फूल सौंपा. उन्होंने किसानों के हक में इतनी लंबी और कड़ी लड़ाई लड़ने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. इसके अलावा, एक छोटी बच्ची के आग्रह पर नरेश मीणा ने बड़े ही सहज भाव से कान पकड़कर माफी भी मांगी और भविष्य में महिलाओं पर किसी भी तरह का विवादित बयान न देने का पक्का वादा किया है, जिससे इस आंदोलन के समापन पर एक सकारात्मक माहौल देखने को मिला.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Baran,Rajasthan

First Published :

October 11, 2026, 17:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj