‘नाना पाटेकर का निधन गहरा शून्य छोड़ गया’: PM मोदी ने ‘क्रांतिवीर’ के निधन पर जताया शोक

Last Updated:October 08, 2026, 09:31 IST
Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने के बाद गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद 75 वर्षीय अभिनेता को एक निजी अस्पताल ले जाया गया. लगातार 45 मिनट तक ‘सीपीआर’ दिए जाने के बावजूद पाटेकर होश में नहीं आए.
Nana Patekar Death: हिंदी और मराठी सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और बेबाक अदाकारी के पर्याय रहे नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने उन्हें एक असाधारण कलाकार और निर्भीक व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, मौलिकता और पर्दे पर छा जाने वाला जादुई प्रभाव विरले ही कलाकारों में देखने को मिलता है.
पीएम मोदी ने अपनी श्रद्धांजलि में नाना पाटेकर के अभिनय कौशल और रचनात्मकता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हर किरदार में जान फूंक दी और ऐसे यादगार चरित्र रचे जो सदियों तक दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे. अपनी हर भूमिका में अनूठी विविधता भरने वाले नाना सिर्फ एक मंझे हुए अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि अपनी बेबाकी और स्पष्टवादिता के लिए भी जाने जाते थे। जो सच लगा, उसे बिना किसी झिझक के सामने रखना उनकी पहचान थी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान अतुलनीय है और उनके जाने से कला जगत में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है. पीएम ने शोकाकुल परिवार, उनके करीबियों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की.
About the Authorराकेश रंजन कुमार
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 08, 2026, 09:22 IST



