Rajasthan

निकाय चुनाव में महंत बालक नाथ का ‘टुकड़े-टुकड़े’ वाला वार, वीडियो वायरल होते ही गरमाई सियासत

Last Updated:August 28, 2026, 11:08 IST

Tijara MLA Mahant Balak Nath Viral Video: खैरथल-तिजारा में नगर निकाय चुनाव के बीच तिजारा विधायक महंत बालक नाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो दो दिन पहले टपूकड़ा में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम का बताया जा रहा है. वीडियो में महंत बालक नाथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में एकजुटता के साथ उतरने और वोट की ताकत से देश को तोड़ने की सोच रखने वाली ताकतों को परास्त करने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग आने वाले समय में अपनी सरकार बनने के सपने देखते हैं और फिर ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाल्लाह-इंशाल्लाह’ जैसे नारे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को लोकतांत्रिक तरीके से वोट की ताकत से जवाब देना होगा. महंत बालक नाथ ने वर्ष 2014 के बाद भारत की बढ़ती ताकत का भी जिक्र किया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया.

ख़बरें फटाफट

निकाय चुनाव में महंत बालक नाथ का ‘टुकड़े-टुकड़े’ वाला वार, वीडियो वायरलZoom नगर निकाय चुनाव के बीच तिजारा विधायक महंत बालक नाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अलवर. खैरथल-तिजारा नगर निकाय चुनाव के बीच तिजारा विधायक महंत बालक नाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो दो दिन पहले टपूकड़ा में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम का बताया जा रहा है. वीडियो में महंत बालक नाथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में एकजुटता के साथ उतरने और वोट की ताकत से देश को तोड़ने की सोच रखने वाली ताकतों को परास्त करने का आह्वान करते नजर आ रहे हैं. संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के माध्यम से एक बार फिर कार्यकर्ताओं को अपनी एकजुटता की ताकत दिखानी होगी.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग रात में सपने देखते हैं कि आने वाले समय में उनकी सरकार आएगी और फिर ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाल्लाह-इंशाल्लाह’ जैसे नारे लगाए जाएंगे. महंत बालक नाथ ने ऐसे लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने की बात कही. उन्होंने कहा कि देश को खंडित करने और भारत की एकता, संस्कृति तथा धर्म के खिलाफ सोच रखने वाली ताकतों को चुनाव में हराना जरूरी है. उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और नगर निकाय चुनाव के बीच राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है.

वोट की ताकत से देना होगा जवाब

वायरल वीडियो दो दिन पहले टपूकड़ा में आयोजित भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम का बताया जा रहा है. कार्यक्रम में तिजारा विधायक महंत बालक नाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसी दौरान उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मैदान में उतरने की अपील की. उनके संबोधन का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महंत बालक नाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने का सपना देखते हैं और ऐसी ताकतों को चुनाव में परास्त करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास सबसे बड़ी ताकत वोट की है. इसके लिए बंदूक या गोला-बारूद की जरूरत नहीं है. वोट के जरिए ऐसी सोच को जवाब दिया जा सकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी एकजुटता दिखाने और चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का आह्वान किया.

भारत की एकता के खिलाफ सोच पर निशाना

विधायक ने कहा कि जो लोग भारत को खंडित करने या देश को तोड़ने का सपना देखते हैं, चाहे उनकी सोच भारत, भारतीय संस्कृति, धर्म या देश की एकजुटता के खिलाफ हो, ऐसी ताकतों को चुनाव में हराना जरूरी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से ऐसी विचारधारा को जवाब देने के लिए मतदाताओं को एकजुट करना होगा. महंत बालक नाथ ने अपने संबोधन में वर्ष 2014 के बाद देश में आई राजनीतिक एकजुटता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जिस तरह एकजुटता दिखाई, उससे भारत की ताकत पूरी दुनिया के सामने आई है.

आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है और भारत को सम्मान की नजर से देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि एकजुटता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसी ताकत को चुनाव में भी दिखाने की जरूरत है. नगर निकाय चुनाव के बीच सामने आए इस वीडियो को लेकर अब राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. वीडियो में महंत बालक नाथ के बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. हालांकि उनका पूरा संबोधन चुनाव में एकजुटता और वोट की ताकत के जरिए विरोधी ताकतों को हराने के आह्वान पर केंद्रित रहा.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 11:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj