Health

न दवा, न खर्चा! ये छोटे बदलाव रखेंगे आपको फिट और एनर्जेटिक, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Last Updated:June 23, 2026, 21:07 IST

आज के दौर में लोग सफलता की दौड़ में स्वास्थ्य को पीछे छोड़ रहे हैं. कारणवश, लोग कम उम्र में ही कई बीमारियों के चपेट में आ जा रहे हैं. लेकिन, कुछ आसान आदतें अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन पाया जा सकता हैं और इसमें खर्चा भी न के बराबर है.

स्वस्थ्य रहने के लिए कुछ ऐसे टिप्स हैं, जो बेहद जरूरी, लाभकारी और गुणकारी है. इसके लिए सबसे पहले आपको पर्याप्त पानी पीने आदत डालनी पड़ेगी. दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है. इससे पाचन बेहतर होता है, शरीर के अनावश्यक तत्व बाहर निकलते हैं और त्वचा में प्राकृतिक निखार आता हैं. 

स्वस्थ्य रहने के लिए महंगे जिम की जरूर नहीं है, बल्कि नियमित गतिविधि की जरूरत होती है. रोजाना कम से कम 30 मिनट की सुबह हल्का टलहना, योग या हल्का व्यायाम शरीर को सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है. इससे दिल मजबूत होता है और शरीर में नई ऊर्जा आती हैं.

स्वस्थ रहने में खानपान की अहम भूमिका होती हैं. हरी सब्जियां, मौसमी फल, नट्स और साबुत अनाज शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं. संतुलित भोजन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. लेकिन जंक फूड और अत्यधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना चाहिए. ऐसा करने से बीमारियां दूर रहती हैं.

Add as Preferred Source on Google

बलिया के फेमस आयुर्वेदाचार्य डॉ सर्वेश कुमार के अनुसार, सुबह की हवा लाख रुपए की दवा मानी जाती हैं. सुबह की हल्की धूप शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. रोज 15 से 20 मिनट धूप में रहने से शरीर को पर्याप्त विटामिन-डी मिलता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को स्वस्थ्य करती हैं.

रात में समय से सोना और अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता हैं. देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है. एक्सपर्ट 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेने की सलाह देते हैं. जरूरत के हिसाब से नींद लेने से शरीर की मरम्मत होती है, दिमाग तरोताजा और अगले दिन काम करने की क्षमता बढ़ सकती हैं.

सबसे ध्यान देने वाली बात, कभी भी आवश्यकता से अधिक नमक और चीनी का सेवन न करें, इससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती है. अत्यधिक नमक और चीनी के सेवन से ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए भोजन में इनका संतुलित उपयोग कर बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है. किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक होती हैं.

मेथी को रातभर पानी में भिगोकर इसका पानी सुबह पीना एक पुराना घरेलू नुस्खा है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में बेहद फायदेमंद होती हैं. रोजाना और संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर को हल्का और ऊर्जावान बनाता हैं. एक्सपर्ट की राय लेकर ही इसका सेवन फायदेमंद होता हैं.

स्वस्थ्य जीवन के लिए मानसिक स्वास्थ्य भी बहुत जरूरी है. जी हां बिल्कुल सही बात है कि, तनाव को कम करने के लिए खुद को किसी सकारात्मक गतिविधि में बिजी रखें. परिवार के साथ समय बिताना, संगीत सुनना, योग करना और सकारात्मक सोच अपनाना जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj