Rajasthan
न ब्रांड बड़ा चाहिए, न बड़ा कारोबार, गांव के हुनरमंद ऐसे पा सकते हैं बाजार तक पहुंच

इन 17 जिलों के उद्यमी कर सकते हैं आवेदन: अजमेर, बाड़मेर, बालोतरा, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, चूरू, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन और हनुमानगढ़ के ग्रामीण उद्यमी इस पहल के लिए आवेदन कर सकते हैं. हस्तशिल्प, हथकरघा, टेक्सटाइल, पारंपरिक उत्पाद और अन्य संभावनाशील लघु उद्यमों से जुड़े लोगों के लिए यह अवसर खुला है.



