Rajasthan

पहाड़ी की गहराई में झाड़ियों में अटका मिला संत सूरजदास महाराज का शव, देखकर सन्न रह गए ग्रामीण

Last Updated:September 28, 2026, 16:53 IST

Jhunjhunu Latest News : झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके में लोहार्गल धाम स्थित बरखंडी बाबा मंदिर से लापता हुए संत सूरजदास जी महाराज की मौत हो गई है. उनका शव पहाड़ी की गहराई में झाड़ियों में अटका हुआ मिला है. ग्रामीणों ने अशंका जताई है कि संत की लूटपाट के इरादे से हत्या कर शव पहाड़ी से नीचे फेंक दिया गया. लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. संत सूरजदास महाराज बीते दो दिनों से लापता थे. जानें क्या हुआ?झुंझुनूं : पहाड़ी की गहराई में झाड़ियों में अटका मिला संत सूरजदास महाराज का शवZoomसंत सूरजदास जी महाराज की उम्र करीब 80 वर्ष थी. वे जयपुर जिले के रहने वाले थे.

झुंझुनूं. झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बड़ी खबर सामने आई है. झुंझुनूं जिले के लोहार्गल धाम स्थित बरखंडी बाबा मंदिर से लापता हुए संत सूरजदास जी महाराज का शव आज दोपहर पहाड़ी के नीचे झाड़ियों में अटका हुआ मिला. संत के लापता होने के बाद पिछले दो दिनों से ग्रामीणों और पुलिस की ओर से उनकी तलाश की जा रही थी. ग्रामीणों ने बागोरिया की ढाणी के सरपंच राजेंद्र सैनी की अगुवाई में भी सर्च अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद तलाश करने पर बरखंडी बाबा का शव मंदिर से नीचे एक बेहद दुर्गम स्थान पर झाड़ियों में अटका हुआ दिखाई दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. पहाड़ी का यह क्षेत्र काफी ऊंचा और दुर्गम बताया जा रहा है जहां पहुंचना भी मुश्किल है.

जानकारी के अनुसार संत सूरजदास जी महाराज 26 सितंबर 2026 की शाम से बरखंडी बाबा मंदिर से लापता हो गए थे. 27 सितंबर की सुबह मंदिर पहुंचे यात्रियों ने उनके शिष्य शंकर दयाल गुर्जर को फोन कर बताया कि मंदिर में महाराज मौजूद नहीं हैं. इसके बाद संत की तलाश शुरू की गई. शिष्य की ओर से गोठड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. संत के शिष्य के अनुसार मंदिर पहाड़ी पर ऊंचाई वाले स्थान पर स्थित है और यहां आमतौर पर बहुत कम लोगों का आना-जाना रहता है.

मंदिर में तिजोरी टूटी हुई मिलीशिष्य ने बताया कि 26 सितंबर की रात मंदिर की लाइट नहीं जली. उसके बाद संदेह हुआ. अगले दिन मंदिर पहुंचकर देखा गया तो संत वहां नहीं थे. शिष्य के अनुसार मंदिर में तिजोरी टूटी हुई मिली और उसमें रखे रुपए गायब थे. इसके अलावा स्नानघर का गेट भी टूटा हुआ मिला. मंदिर परिसर में तोड़फोड़ जैसी स्थिति दिखाई देने की बात भी सामने आई है. इन्हीं परिस्थितियों के चलते ग्रामीणों ने संत के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई और लगातार उनकी तलाश शुरू की. संत का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने 26 सितंबर की रात संत की हत्या कर शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया होगा. ग्रामीणों का कहना है कि शव गहरी खाई में नीचे झाड़ियों में जाकर अटक गया.

हत्या या लूट की आशंका की अभी तक पुलिस के स्तर से पुष्टि नहीं हुईहालांकि अभी तक हत्या या लूट की आशंका की पुलिस के स्तर से पुष्टि नहीं हुई है. संत की मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम का पता जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा. बागोरिया की ढाणी के सरपंच राजेंद्र सैनी ने बताया कि ग्रामीणों ने लगातार सर्च अभियान चलाया तब जाकर वास्तविक स्थिति का पता चला. काफी तलाश करने के बाद बरखंडी मंदिर से नीचे झाड़ियों में संत का शव अटका हुआ मिला. उन्होंने मौके को बेहद दुर्गम बताते हुए तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को वहां पहुंचने की अपील की.

पुलिस के सामने हैं कई सवाल
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार संत सूरजदास जी महाराज के पिता का नाम भूराराम बताया गया है. उनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी और वे सिगोद कला पुलिस थाना गोविंदगढ़ जिला जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं. संत करीब 32 वर्षों से बरखंडी बाबा मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे. अब शव मिलने के बाद पुलिस के सामने कई सवाल हैं कि संत की मौत कैसे हुई? वे मंदिर से कब और किस परिस्थिति में निकले? मंदिर में तिजोरी और सामान के साथ क्या हुआ? शव पहाड़ी के नीचे झाड़ियों तक कैसे पहुंचा? फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच करके साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस ने संत के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा दिया है.About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

September 28, 2026, 16:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj