Sports

पाकिस्तान बाहर, भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महिला एशिया कप फाइनल, संडे को खिताबी शो

होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान बाहर, भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महिला एशिया कप फाइनल

Last Updated:September 11, 2026, 23:58 IST

IND vs SL Women’s Asia Cup final: विमेंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में श्रीलंका का सामना भारत से होगा. भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था. श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. पाकिस्तान बाहर, भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महिला एशिया कप फाइनलZoomभारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महिला एशिया कप फाइनल.

नई दिल्ली. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार की रात एशियाई महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर दिखा. विमेंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली. इस शानदार जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने अपने खिताब की रक्षा की उम्मीदों को न सिर्फ जीवित रखा है, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को 2024 के फाइनल का एक रोमांचक रीमैच देखने का मौका भी दे दिया है.

अब रविवार, 13 सितंबर को दुबई के इसी मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी. भारतीय समयानुसार यह महामुकाबला रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. पिछले संस्करण में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी, ऐसे में जहां भारतीय टीम उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं श्रीलंकाई टीम अपने दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी.

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महिला एशिया कप फाइनल.

फातिमा सना की कप्तानी पारी ने पाकिस्तान को संभालामैच की शुरुआत में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, श्रीलंकाई गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद धीमी रही. नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों के कारण टीम संघर्ष करती दिख रही थी. ऐसे वक्त में एक बार फिर कप्तान फातिमा सना ने मोर्चे को संभाला. सना ने अपनी कप्तानी पारी से टीम की ढहती हुई पारी को सहारा दिया और अंत तक आउट हुए बिना 47 रनों की अहम पारी खेली. फातिमा सना की इस जुझारू पारी के दम पर पाकिस्तान की टीम किसी तरह निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी.

हर्षिता और कविशा की 69 रनों की मजबूत साझेदारी131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए राह इतनी आसान नहीं थी. शुरुआती झटकों के बाद श्रीलंका को एक मजबूत साझेदारी की सख्त जरूरत थी. ऐसे नाजुक मोड़ पर हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने बेहतरीन सूझबूझ का परिचय दिया. दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेलते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया. हर्षिता और कविशा के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 69 रनों की अहम साझेदारी ने श्रीलंका की जीत की ठोस नींव रख दी. इस साझेदारी ने पाकिस्तान के हाथ से मैच को लगभग छीन लिया था.

फातिमा सना का घातक स्पेल और पाकिस्तान की वापसीजब ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका आसानी से जीत दर्ज कर लेगा, तब पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने गेंद थामी और मैच में एक नया मोड़ ला दिया. बल्लेबाजी में धमाल मचाने के बाद सना ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाया. उन्होंने श्रीलंका के चार प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और मैच का रुख अचानक पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ने की कोशिश की. फातिमा की इस बेहतरीन स्पेल ने कुछ पलों के लिए श्रीलंका के खेमे में हलचल जरूर पैदा की, लेकिन चैंपियन टीम का मनोबल डगमगाया नहीं.

नीलाक्षी और कौशानी ने दिलाई रोमांचक जीतमैच के अंतिम पलों में जब दबाव चरम पर था, तब नीलाक्षी डी सिल्वा और कौशानी नुथ्यांगना ने क्रीज पर धैर्य बनाए रखा. दोनों ने बिना कोई अतिरिक्त जोखिम लिए रन गति को बनाए रखा और अपनी टीम को किसी तरह के अनहोनी से बचाया. दोनों खिलाड़ियों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए अंत तक क्रीज पर टिककर टीम की जीत पर मुहर लगा दी. श्रीलंका ने 8 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट खोकर 131 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल का टिकट कटा लिया.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 11, 2026, 23:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj