Sports

पीसीबी की गिरी हुई हरकत, नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को कमेंट्री पैनल से हटाया, इमरान खान के बेटे के इंटरव्यू से लगी है मिर्ची

होमखेलक्रिकेट

PCB की गिरी हुई हरकत, नासिर हुसैन और एथरटन को कमेंट्री पैनल से हटाया

Last Updated:October 19, 2026, 09:54 IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल किए गए नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को हटा दिया है. मामला पाकिस्तान के पिछले इंग्लैंड दौरे का है, जब माइकल एथरटन ने पूर्व क्रिकेटर और जेल बंद में इमरान खान के बेटे का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आपत्ति जताई थी.PCB की गिरी हुई हरकत, नासिर हुसैन और एथरटन को कमेंट्री पैनल से हटायाZoomनासिर हुसैन और माइकल एथरटन

नई दिल्ली: पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी त्रिकोणीय सीरीज के शुरू होते ही एक नया बवाल हो गया है. दरअसल, कमेंट्री पैनल में शामिल पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हटा दिया. ये पूरा मामला जेल बंद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के बेटे के इंटरव्यू से जुड़ा हुआ है. पीसीबी द्वारा घोषित छह सदस्यीय कमेंट्री पैनल से नासिर हुसैन और माइकल एथरटन का नाम शामिल नहीं था.

बता दें कि इसी साल पाकिस्तानी टीम जब इंग्लैंड दौरे पर थी तब स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान खान का एक इंटरव्यू ब्रॉडकास्ट किया था. इंटरव्यू माइकल एथरटन ने लिया. हैरान करने वाली बात ये है कि इंग्लैंड की टीम जब 2024 में पाकिस्तान के दौरे पर गई थी, तब हुसैन और एथरटन दोनों कमेंट्री पैनल का हिस्सा था, लेकिन इस बार इंटरव्यू के कारण उन्हें हटा दिया गया.

पीसीबी ने किया था इंटरव्यू का विरोध

माइकल एथरटन और इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लॉर्ड टेस्ट में लंच ब्रेक के दौरान प्रसारित हुआ था. पीसीबी को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध जताया और धमकी भी दी कि अगर ऐसा होता है तो फिर पाकिस्तानी खिलाड़ी लंच ब्रेक के बाद मैदान पर नहीं उतरेंगे. हालांकि, इसके बावजूद स्काई स्पोर्ट्स पर इंटरव्यू चला, लेकिन पाकिस्तान के सरकारी प्रसारक पीटीवी ने देश में इस इंटरव्यू का प्रसारण नहीं किया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 19, 2026, 09:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj