Entertainment

Tiger Shroff Shot: प्वॉइंट ब्लैंक वाला पिस्टल हुआ जाम नहीं तो… टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले 2 नहीं 3 थे, 5 नहीं 7 राउंड फायरिंग

Last Updated:October 19, 2026, 09:53 IST

Tiger Shroff Shot: टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए. बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 7 राउंड गोलियां दागीं. इस खूनी वारदात में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और पास खड़े एक फैन को गोली लगी है. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. टाइगर श्रॉफ को टूटे शीशों की वजह से कुछ हल्की खरोंचें आई हैं.टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले 2 नहीं 3 थे, 5 नहीं 7 राउंड फायरिंगZoomटाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला किया गया है.

Tiger Shroff Shot: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम जुहू में हुआ हमला सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि ऐसा लगता है कि जान लेने की नीयत से किया गया था. पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने 2 नहीं बल्कि 3 हमलावर पहुंचे थे. हमलावरों ने 5 नहीं बल्कि पूरे 7 राउंड गोलियां दागीं. सबसे सनसनीखेज बात यह रही कि एक शूटर बिल्कुल नजदीक पहुंच गया था. उसने टाइगर पर सीधे प्वॉइंट ब्लैंक रेंज से फायर झोंकने की पूरी कोशिश की.

ऐन वक्त पर उसकी पिस्टल जाम हो गई. इस तकनीकी खराबी की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया और टाइगर की जान बाल-बाल बच गई. हालांकि गाड़ी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर और पास खड़े एक फैन को गोलियां लगी हैं. हमले के तुरंत बाद बिश्नोई गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेकर सनसनी फैला दी है. पुलिस अब तीनों शूटरों के पूरे रूट को खंगाल रही है.

पार्टी से निकलते ही हमलावरों ने गाड़ी को घेरा18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे का वक्त था. टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा नरसी पार्क में आयोजित एक बर्थडे पार्टी से बाहर आ रहे थे. जैसे ही उनकी कार सड़क पर पहुंची, बाइक सवार दो हमलावरों ने गाड़ी को घेर लिया. हमलावरों ने बिना कोई मौका दिए कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई.

ड्राइवर और फैन को लगी गोली, टाइगर बाल-बाल बचेहमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथ लगातार 7 राउंड फायर किए. गोलियों के छर्रे और शीशे टूटकर चारों तरफ बिखर गए. ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली लगी है. पास खड़ा एक मासूम फैन सीने के पास गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. गनीमत यह रही कि गोली सीधे टाइगर को नहीं लगी. विंडस्क्रीन के टूटे कांच से उनके शरीर पर मामूली खरोंचें आई हैं.

सोशल मीडिया पर वॉइस नोट जारी कर ली जिम्मेदारीवारदात के कुछ ही देर बाद इंटरनेट पर एक वॉइस नोट सामने आया. इसमें दो लोगों ने अपना नाम अनिल पंडित और हरमन संधू बताया. उन्होंने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताते हुए इस हमले की सीधी जिम्मेदारी ली. मुंबई पुलिस ने इस ऑडियो क्लिप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शहर के सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

About the Authorराकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ेंLocation :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 19, 2026, 09:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj