Rajasthan

Jaisalmer Death Case: एक घर में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, ग्राउंड फ्लोर पर मां तो ऊपर कमरे में मिला बेटे का शव

Last Updated:October 31, 2026, 18:29 IST

Jaisalmer Death Case: जैसलमेर की सांवल कॉलोनी में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. 38 वर्षीय सोनू कंवर का शव ग्राउंड फ्लोर के कमरे में, जबकि 16 वर्षीय बेटे दक्षवर्धन का शव ऊपरी मंजिल पर मिला. तीन साल पहले सड़क हादसे में महिला के पति की मौत हो गई थी, पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है.3 साल पहले उजड़ा था सुहाग, अब मां-बेटे की संदिग्ध मौत से दहला जैसलमेरZoom

जैसलमेर. शहर की सांवल कॉलोनी में शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 38 वर्षीय मां सोनू कंवर और उनके 16 वर्षीय बेटे दक्षवर्धन के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले. एक ही मकान में मां-बेटे के शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.

जानकारी के अनुसार, सोनू कंवर अपने बेटे दक्षवर्धन के साथ सांवल कॉलोनी स्थित मकान में रहती थी. शनिवार को मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में सोनू कंवर का शव मिला, जबकि ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में उनके बेटे दक्षवर्धन का शव फंदे पर लटका हुआ मिला. घर में मां-बेटे के शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ रूपसिंह भी मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

तीन साल पहले सड़क हादसे में हुई थी पति की मौत

इस घटना के सामने आने के बाद परिवार से जुड़ी एक पुरानी जानकारी भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले सोनू कंवर के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इसके बाद से मां-बेटे साथ रह रहे थे, अब मां और बेटे दोनों की एक साथ मौत की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, इस दुखद घटना के पीछे पारिवारिक, आर्थिक या अन्य किसी तरह की परेशानी थी या नहीं, इसकी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस और FSL टीम कर रही जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मां-बेटे की मौत के पीछे की असली वजह क्या रही और घटनाक्रम किस तरह हुआ, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. इस घटना से सांवल कॉलोनी में शोक और स्तब्धता का माहौल है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaisalmer,Rajasthan

First Published :

October 31, 2026, 18:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj