Entertainment

‘धुरंधर’ से हुई तुलना, तो ‘उड़ता तीर’ के डायरेक्टर बोले- मैं अक्सर आदित्य धर से मजाक करता था

Last Updated:October 31, 2026, 19:53 IST

आयुष्मान खुराना स्टारर ‘उड़ता तीर’ के निर्देशक आकाश ए कौशिक ने अपनी फिल्म की तुलना आदित्य धर की ‘धुरंधर’ से होने पर खुलकर बात की है. दोनों ही फिल्में भारत-पाकिस्तान की जासूसी पृष्ठभूमि पर बनी हैं, लेकिन उनका अंदाज बेहद अलग है. आकाश ने खुलासा किया कि स्क्रिप्ट राइटिंग के दिनों से ही वह और आदित्य इस तुलना को लेकर आपस में मजाक किया करते थे. इसके साथ ही उन्होंने आदित्य को अपना करीबी दोस्त बताया और धुरंधर की तारीफ में भी कसीदे पढ़े.

ख़बरें फटाफट

आदित्य धर की 'धुरंधर' से तुलना पर 'उड़ता तीर' के डायरेक्टर ने दिया जवाबZoomडायरेक्टर आकाश ए कौशिक ने दोनों फिल्मों की तुलना पर दिया जवाब.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमघरों में लगी हुई है. रिलीज के बाद से ही लोग इसकी तुलना रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से कर रहे हैं. दोनों ही फिल्में भारत-पाकिस्तान स्पाई ड्रामा पर आधारित हैं, लेकिन अपनी कहानी पेश करने के अंदाज में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. इस तुलना पर बात करते हुए ‘उड़ता तीर’ के निर्देशक आकाश ए कौशिक ने बताया कि कैसे वो और ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर अक्सर इस बात को लेकर आपस में मजाक किया करते थे कि दोनों ने एक ही जॉनर पर काम करते हुए कितनी अलग राह चुनी है.

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर आकाश ए कौशिक ने कहा, ‘आदित्य मेरे बहुत अच्छा दोस्त हैं, बिल्कुल मेरे भाई जैसे. हम दोनों एक ही समय के आसपास अपनी-अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख रहे थे. तब मैं अक्सर उनसे मजाक में कहता था कि तेरा बंदा यहां से वहां जा रहा है, और मेरा बंदा वहां से यहां आ रहा है. इसलिए हमारे लिए यह तुलना कोई नई बात नहीं है, यह तो तभी से चली आ रही है.’

‘धुरंधर’ से ‘उड़ता तीर’ की तुलना पर क्या बोले आकाश कौशिक? 

फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे ‘धुरंधर’ बेहद पसंद आई. जाहिर है कि जब भी दो स्पाई थ्रिलर फिल्में आती हैं, तो लोग तुलना करते ही हैं. इसमें कोई बुराई नहीं है और मुझे इससे बिल्कुल परहेज नहीं है, आखिर लोग मेरे भाई जैसी फिल्म से ही तो तुलना कर रहे हैं.’

स्पाई कॉमेडी फिल्म है ‘उड़ता तीर’
बताते चलें कि आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिससे आकाश कौशिक बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की है. फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है, जिसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता और अछिन जैन हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं और उनके साथ सारा अली खान, सुहैल नायर, रघुबीर यादव और राहुल देव जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं.About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 31, 2026, 19:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj