पुलिस की हथकड़ी के बाद टेस्ट टीम से कटा पत्ता, ब्रायडन कार्स पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने चलाया चाबुक

होमखेलक्रिकेट
पुलिस की हथकड़ी के बाद टेस्ट टीम से कटा पत्ता, कार्स पर चला ECB का चाबुक
Last Updated:August 24, 2026, 21:34 IST
Brydon Carse dropped: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया. यह कार्रवाई मैदान से बाहर की घटना से जुड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कार्स को शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस की हथकड़ी में दिखाया गया. यह घटना उनकी क्लब टीम डरहम की ओर से मैच खेलने के बाद हुई. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि दूसरे टेस्ट के लिए कार्स की जगह सॉनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है.ब्रायडन कार्स पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम से हुए बाहर.
नई दिल्ली. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 27 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, जिससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि क्रिकेट रेगुलेटर एक नाइटक्लब घटना की जांच करेगा, जिसमें कार्स कथित तौर पर शामिल थे. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की है कि यह तेज गेंदबाज लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होगा. कार्स की जगह हैम्पशायर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोनी बेकर को टीम में शामिल किया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि यह फैसला हाल ही में हुई एक नाइटक्लब घटना के बाद लिया गया है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कार्स को एक नाइटक्लब के बाहर पुलिस द्वारा हथकड़ी लगाए हुए देखा गया, जिसके बाद ईसीबी ने मामले की जांच शुरू की. एक वायरल वीडियो में कार्स के हाथ पीछे की ओर बंधे हुए नजर आ रहे हैं और पुलिस ने उन्हें घेर रखा है. वह डरहम के अपने साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स से बात कर रहे थे. इस वीडियो के बैकग्राउंड में इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी नजर आ रहे हैं.
इस मामले पर बात करते हुए ईसीबी ने कहा, ‘हमें उस घटना के बारे में पता है. बताया जा रहा है कि यह घटना कल रात डर्बी में हुई थी. हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं. जब संभव होगा, हम आगे की जानकारी देंगे.’ इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच पारी और 103 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
ब्रायडन कार्स अपने टेस्ट करियर के 14 मुकाबलों में 30.18 की औसत के साथ 58 विकेट हासिल कर चुके हैं. बतौर बल्लेबाज उन्होंने 23 पारियों में 17.85 की औसत के साथ 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. कार्स घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन में से दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें लीड्स में खेले गए पहले मैच में नहीं चुना गया, जिसके बाद उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलते हुए 82 रन देकर 2 चटकाए. इसके अलावा, बल्ले से कुल 26 रन बनाए, उनकी टीम ने डर्बीशायर को मात दी. घटना के समय कार्स अपने साथियों के साथ इसी जीत का जश्न मनाने गए थे.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 24, 2026, 21:34 IST



