Rajasthan
पूर्व विधायक बलजीत यादव को हाईकोर्ट से राहत, MLA फंड के 3 करोड़ रुपए के गबन मामले में मिली जमानत

MLA फंड के करीब 3 करोड़ रुपए के कथित गबन के मामले में घिरे राजस्थान के पूर्व विधायक बलजीत यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए रिहाई के आदेश दिए हैं. जस्टिस रवि चिरानिया की एकलपीठ ने यह फैसला सुनाया.
बलजीत यादव पर विधायक निधि के करीब 3 करोड़ रुपए के गबन के आरोप हैं. इस मामले में उन्हें राहत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था. अब अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है और उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं.



