बकरियां चराने गई 9 साल की शारदा तालाब में डूबी, दर्दनाक हादसे में हुई मौत

Last Updated:September 13, 2026, 15:41 IST
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सेमलोपुर खेड़ा गांव में शनिवार की दोपहर एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. रोजमर्रा की तरह 9 साल की बच्ची दोपहर करीब 3 बजे घर के पास बकरियां चराने निकली थी. खेलते-कूदते हुए वह चांदा तलाई तालाब के किनारे पहुंची. लेकिन किसे खबर थी कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही है.
राजस्थान के जिला प्रतापगढ़ रठांजना थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से कक्षा 3 में पढ़ने बालिका की मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर बालिका सेमलोपुर खेड़ा गांव में हुई. बालिका की उम्र 9 साल है. बकरियां चराने गई थी. इस दौरान चांदा तलाई तालाब के किनारे पैर फिसलने से वह पानी में चली गई.
मृतका की पहचान शारदा मीणा के रूप में हुई और सेमलोपुर खेड़ा में रहती थी. तालाब के पास मौजूद एक छोटे बच्चे ने घटना की जानकारी परिवार को दी. शारदा के पिता किशोर मीणा जयपुर में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. शारदा सबसे बड़ी बेटी थी. हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है.
ये है पूरा मामला
सेमलोपुर खेड़ा के रहने वाले मजदूर किशोर मीणा की 8 साल की बेटी शारदा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घर के पास बकरियां चराने के लिए निकली थी. बकरियां चराने के दौरान खेड़ा स्थित चांदा तलाई के पास अचानक शारदा का पैर फिसल गया. वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगी.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला. परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन तब शायद उनकी जान जा चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम और आगे की प्रक्रिया
बच्ची के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. रविवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. मृतक शारदा अपने पिता की तीन बेटियों और एक बेटे में सबसे बड़ी थी. उसके पिता अन्य शहर में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Pratapgarh,Rajasthan
First Published :
September 13, 2026, 15:41 IST



