बड़ा अफसर बनने का सपना, लेकिन जलभराव ने रोकी पढ़ाई, मासूम बोला- ‘मैं स्कूल नहीं जा पा रहा’

Last Updated:August 26, 2026, 16:31 IST
Ground Report: कलेक्टर साहब, मैं भी आपकी तरह पढ़-लिखकर बड़ा अफसर बनना चाहता हूं, लेकिन कॉलोनी में भरे पानी की वजह से 15 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहा हूं.” यह दर्द वार्ड नंबर 9 की पंचवटी कॉलोनी के एक मासूम बच्चे का है. जिस उम्र में बच्चे किताबें लेकर स्कूल जाते हैं, उस उम्र में यहां के बच्चे जलभराव और गंदगी के बीच घरों में कैद रहने को मजबूर हैं.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर: कलेक्टर साहब, मैं भी आपकी तरह पढ़-लिखकर बड़ा अफसर बनना चाहता हूं, लेकिन कॉलोनी में भरे पानी की वजह से 15 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहा हूं.” यह दर्द वार्ड नंबर 9 की पंचवटी कॉलोनी के एक मासूम बच्चे का है. जिस उम्र में बच्चे किताबें लेकर स्कूल जाते हैं, उस उम्र में यहां के बच्चे जलभराव और गंदगी के बीच घरों में कैद रहने को मजबूर हैं.
पंचवटी कॉलोनी में पिछले करीब चार वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी की सीवर लाइन और नाले पूरी तरह जाम हैं. बारिश के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं. सड़कों पर करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है. शाम करीब 5 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है पानी में सर्प भी दिखाई देते हैं, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है.
समस्या जस की तस मिलीजब लोकल 18 की टीम वार्ड नंबर 9 की पंचवटी कॉलोनी पहुंची तो सड़कों पर गंभीर जलभराव दिखाई दिया। कई स्थानों पर सड़क और गड्ढों का पता ही नहीं चल रहा था। लोगों ने बताया कि जुलाई से सितंबर तक हर साल यही गंभीर जलभराव की स्थिति रहती है. इस दौरान बच्चों का स्कूल जाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. कई बच्चे मजबूरी में गंदे पानी और दलदल से होकर स्कूल जाते हैं, जबकि पिछले करीब 15 दिनों से हालात इतने खराब हैं कि कई बच्चे स्कूल पढ़ने तक नहीं जा पा रहे हैं. मुख्यमंत्री 181 शिकायत पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी मौके पर आए बिना ही शिकायतों का निस्तारण कर देते हैं. एक स्थानीय व्यक्ति ने एक दिन पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी और उसे निस्तारित किए जाने का जवाब भी मिल गया, लेकिन जब Local18 की टीम मौके पर पहुंची तो समस्या जस की तस मिली.
शाम के बाद लोग बाहर निकलने से डरते पंचवटी कॉलोनी निवासी रामदुलारा गोस्वामी ने बताया कि करीब तीन से चार वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है. बारिश के दिनों में 2 से 3 फीट पानी भर जाता है. करीब 15 दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि घरों के चारों तरफ पानी भरा रहने से मकानों के फर्श बैठ रहे हैं और दीवारों में दरारें आने लगी हैं. ऐसे में कभी भी मकान गिरने से बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है. राजेश गुधैनिया ने बताया कि जलभराव के कारण पंचवटी कॉलोनी की स्थिति बेहद खराब है. घरों में सर्प निकल रहे हैं. शाम के बाद लोग बाहर निकलने से डरते हैं. सड़ा हुआ पानी भरा होने से लोगों के पर सड़ने लगे हैं और भी कई गंभीर संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है.
बच्चे बड़े अफसर बनने का सपना देखते स्थानीय निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि नाले और सीवर लाइन जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो पानी में दिखाई नहीं देते. कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं और कुछ लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर तक हो चुका है. बच्चू सिंह ठाकुर ने बताया 181 पर शिकायत करने के बाद नगर परिषद के अधिकारी कार्यालय में बैठे-बैठे शिकायत का निस्तारण कर देते हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मौके पर आकर देखना चाहिए कि लोग किस तरह नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. पंचवटी कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जलभराव सिर्फ आने-जाने की समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है. कई बच्चे बड़े अफसर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन कॉलोनी में भरे पानी के कारण वे विद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.
प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात देखे वार्ड नंबर 9 की पंचवटी कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने धौलपुर जिला प्रशासन, नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि कॉलोनी के जाम नालों और सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराई जाए, पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए और सड़कों की मरम्मत कराई जाए. लोगों की अपील है कि प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात देखे और उन्हें इस जलभराव के दलदल से बाहर निकाले, ताकि बच्चे फिर से नियमित रूप से स्कूल जा सकें.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 26, 2026, 16:31 IST



