Entertainment

बिग बॉस 20: बातों ही बातों में ईशा रिखी ने बादशाह को कह डाला रेड फ्लैग, क्या रैपर ने किया था चीट?

Last Updated:September 11, 2026, 13:08 IST

Did Badshah Cheat Ex Wife Isha: ‘बिग बॉस 20’ के घर में रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी के एक बयान ने तहलका मचा दिया है . क्या शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ही फेमस रैपर ने ईशा को धोखे का शिकार बनाया था . माही विज के साथ बातचीत में ईशा ने लाइफ के सबसे बड़े रेड फ्लैग और चीटिंग पर ऐसा क्या कह दिया, जिसे सुनकर फैंस भी दंग रह गए हैं . जानिए घर के अंदर खुले इस बड़े राज की पूरी कहानी .बादशाह ने शादी में दिया था धोखा? Ex-वाइफ ईशा ने चीटिंग को उड़ाई रैपर की खिल्लीZoom

नई दिल्ली: रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं . फेमस रैपर बादशाह से अलग होने के बाद अब ईशा ने शो के अंदर बिना नाम लिए अपने एक्स हसबैंड पर तंज कसा है .

शो के दौरान बातचीत में ईशा ने रेड फ्लैग और रिश्तों में मिलने वाले धोखे पर खुलकर बात की, जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या बादशाह ने शादी में चीटिंग की थी .

माही विज संग बातचीत में रेड फ्लैग पर चर्चा

बिग बॉस के घर में ईशा रिखी और माही विज आपस में बात कर रही थीं . बातचीत के दौरान माही ने मजाक में कहा कि रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल्स एक-दूसरे की तरह दिखने लगते हैं और ईशा भी अपने एक्स की तरह दिखती हैं . इस पर ईशा ने जवाब दिया कि बहुत से लोगों ने उनसे कहा था कि वे बादशाह की बहन जैसी दिखती हैं . जब माही ने ईशा की तारीफ करते हुए उन्हें सही लड़की बताया, तो ईशा ने दर्द बयां करते हुए कहा कि सही लोगों के साथ सही नहीं होता और उन्होंने लाइफ में बहुत बड़ा रेड फ्लैग देखा है .

चीटिंग किया खुलासा

इसी दौरान घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स अमन गांधी और कुशाल तंवर के साथ बातचीत में ईशा ने सीधे चीटिंग पर सवाल खड़े कर दिए . ईशा ने पूछा कि जो लड़के रिश्तों में चीट करते हैं क्या उन्हें कभी इस बात का पछतावा या गिल्ट महसूस होता है . उन्होंने कहा कि जो लोग अपने पार्टनर को धोखा देते हैं उनके लिए आसानी से मूव ऑन करना बहुत आसान होता है . भले ही ईशा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा गरम हो गई है .

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj