बिजनेस की सिलसिले में बेटे थे कोलकाता, पीछे से सुजानगढ़ में गहने लूटने के बाद मां को मार गए लुटेरे

Last Updated:September 08, 2026, 14:06 IST
Churu Crime News : चूरू जिले के सुजानगढ़ में बिजनेसमैन 2 भाइयों की 80 साल की मां का शव उसके खुद के घर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है. बिजनेसमैन दोनों भाई बाहर रहते हैं. उनकी मां अकेली सुजानगढ़ में रहती थी. वृद्धा के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं. उसके गले से काफी खून बहा हुआ था. उसके पहने हुए जेवर गायब थे. प्रारंभिक जांच में लूट के लिए महिला की हत्या किए जाने की आशंका है. सुजानगढ़ में महिला के घर पर लगी लोगों की भीड़.
चूरू. चूरू जिले के सुजानगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब एक वृद्ध महिला का शव उसके खुद के मकान में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला. महिला का गला काटकर उसकी हत्या की गई थी. महिला के गले से काफी खून बहा हुआ था. महिला घर में अकेली रहती थी. उसके दो बेटे और एक बेटी हैं लेकिन वे बाहर रहते हैं. महिला की हत्या का पता तब चला जब निकाय चुनाव के लिए मतदान की पर्ची देने के लिए कुछ कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे. वहां घर के आंगन में वृद्धा का शव देखकर उनके होश उड़ गए. सूचना पर बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया.
पुलिस के मुताबिक वृद्धा की पहचान पुखराज देवी (80) के रूप में हुई है. उसका घर सुजानगढ़ में मुख्य बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास है. पुखराज देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं. तीनों ही बच्चे राजस्थान से बाहर रहते हैं. बेटे बिजनेस कोलकाता में एक्सर्पोट-इम्पोर्ट का कारोबार करते हैं. बेटी बैंग्लूरु रहती है. पुखराज देवी यहां अकेली रहती थी. पुखराज देवी को सोमवार को सुबह 11 बजे के आसपास दरवाजे के पास देखा गया था. लेकिन उसके बाद वे नजर नहीं आईं.
गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया हुआ थानिकाय चुनाव के लिए मतदान की पर्ची बांटने वाले कुछ कार्यकर्ता दोपहर में पर्ची देने उनके घर गए थे. वे लोग घर पर पहुंचे तो आगे चौक में पुखराज देवी की खून से सनी लाश पड़ी थी. यह देखकर वे हक्के बक्के रह गए. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर कोतवाली थानप्रभारी मुकेशचंद, डीएसपी अनुज शुभम और एडिशनल एसपी पवन कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का मुआयना किया तो सामने आया है कि उनके गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया हुआ था.
संभवतया गहने लूटने के इरादे से उनकी हत्या की गईगले से काफी खून बह चुका था. पुखराज देवी के शरीर पर कोई गहने नहीं थे. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतया गहने लूटने के इरादे से उनकी हत्या की गई है. बाद में उन्होंने पुखराज देवी के बारे में जानकारी जुटाई. पुलिस ने शव को वहां से उठवाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. इस दौरान पुखराज देवी के कुछ रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए. उन्होंने पुखराज देवी के बेटों को घटना की सूचना दी. वहीं हत्या की खबर फैलते ही वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई.
डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर जांच की गई हैअब इस मामले में पुखराज देवी के बेटे मनोज कुमार चोरड़िया ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि अज्ञात लोगों ने उनकी मां की हत्या कर दी है. कोतवाली थानाप्रभारी मुकेश चंद ने बताया कि मौके से एफएसएल और एमओबी की टीमों ने सबूत उठाए हैं. डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर जांच की गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस ने मृतका के बेटे की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज लिया है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.
About the Authorसंदीप राठौड़
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Churu,Churu,Rajasthan
First Published :
September 08, 2026, 14:06 IST



