बेटियां बनीं श्रवण कुमार; मां को टोकरी में बैठाकर 30 KM पैदल चलीं, लकड़ेश्वर महादेव के कराए दर्शन

Last Updated:August 27, 2026, 19:30 IST
Rajasthan Viral News: टोंक के देवली में बेटियों के मातृ प्रेम और भक्ति की अनोखी तस्वीर सामने आई. नंदू और नोरती ने अपनी मां बोली देवी वर्मा को टोकरी में बैठाकर करीब 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की. दोनों बहनों ने बारी-बारी से टोकरी सिर पर उठाई और लकड़ेश्वर महादेव के दर्शन कराए. सावन में बेटियों की इस श्रद्धा को देखकर राहगीरों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया.
ख़बरें फटाफट
टोंक के देवली में बेटियों के मातृ प्रेम और भक्ति की अनोखी तस्वीर आई सामने
टोंक: टोंक जिले के देवली से एक बहुत भावुक कर देने वाली सुखद तस्वीर सामने आई है. आज के इस आधुनिक युग में जहां कई बार बेटियों को लेकर नकारात्मक बातें सामने आती हैं, वहीं टोंक की इन बेटियों ने अपने अटूट मातृ प्रेम से यह साबित कर दिया है कि आज भी माता-पिता की सेवा के मामले में बेटियां बेटों से किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हैं. यहां दो बेटियों ने आधुनिक श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए अपनी बुजुर्ग मां को टोकरी में बिठाकर करीब 30 किलोमीटर की लंबी और कठिन पैदल यात्रा पूरी की. उन्हें प्रसिद्ध लकड़ेश्वर महादेव के दर्शन कराए.
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला देवली शहर की तेजाजी कॉलोनी स्थित प्रताप नगर क्षेत्र का है. यहां रहने वाली बुजुर्ग महिला बोली देवी वर्मा की इच्छा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी बेटियों ने मां की एक खास मन्नत को पूरा करने का संकल्प लिया था. बेटियों नंदू और नोरती ने तय किया कि वे अपनी मां को भगवान भोलेनाथ के दरबार तक ससम्मान पहुंचाएंगी. इसके लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया और मां को एक बड़ी टोकरी में बिठाकर बारी-बारी से अपने सिर पर उठा लिया. सावन के पवित्र महीने में इस तरह की कठिन यात्रा करना आसान नहीं था, लेकिन बेटियों के मजबूत इरादों के आगे हर कठिनाई छोटी साबित हुई.
रास्ते में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे और पुष्प वर्षाजब बेटियां अपनी मां को सिर पर टोकरी में बैठाकर लकड़ेश्वर महादेव की यात्रा के लिए निकलीं, तो सावन की फुहारों और भक्तिमय माहौल ने पूरे रास्ते को जीवंत कर दिया. इस यात्रा के दौरान साथ चल रही बाकी महिलाएं डीजे पर बज रहे मनमोहक शिव भजनों की धुनों पर नृत्य करती हुई आगे बढ़ रही थीं. रास्ते में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी. इस अद्भुत दृश्य को जिस किसी ने भी देखा, वह देखता ही रह गया. राह चलते आम लोगों ने इन बेटियों के मातृ प्रेम और उनके जज्बे की खुले दिल से सराहना की. कई स्थानों पर तो लोगों ने बेटियों पर पुष्प वर्षा कर उत्साह भी बढ़ाया.
लकड़ेश्वर महादेव के दरबार में हाजिरिलगभग 30 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा तय करने के बाद, बेटियां अपनी मां बोली देवी को लेकर सुरक्षित लकड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं. मंदिर पहुंचकर पहले उन्होंने मां को दर्शन कराए और इसके बाद विधिवत रूप से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. बेटियों ने महादेव के चरणों में हाजिरी लगाकर अपनी मां की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और पूरे परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर श्रद्धालु की आंखें नम हो गईं. बेटियों का यह अनूठा समर्पण समाज के लिए एक गहरी सीख है, जो लोगों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि बेटियां ही परिवार की असली ताकत और मान-सम्मान होती हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंFirst Published :
August 27, 2026, 19:30 IST



