Entertainment

ब्लॉकबस्टर फिल्म का आखिरी गाना, जिसमें हुई आशिक की मौत, दर्दभरी आवाज ने दर्शकों के दिलों को कर दिया था छलनी

Last Updated:September 07, 2026, 10:25 IST

साल 2013 में रिलीज हुई एक फिल्म ने सिनेमाघरों में ऐसा मंजर पैदा कर दिया था, जिसे दर्शक आज तक नहीं भूल पाए हैं. कम बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में बंपर कलेक्शन किया था. जब बड़े पर्दे पर हीरो ने अपनी जान गंवाई और बैकग्राउंड में पाकिस्तानी सिंगर की दर्दभरी आवाज में गाना गूंजा, तो थिएटर्स में सन्नाटा छा गया. झकझोर देने वाली रूहानी आवाज ने दर्शकों के दिलों को छलनी कर दिया था. 13 साल पुराना यह एक ऐसा गाना है, जिसे दिल टूटने पर आज भी आशिक सुनते हैं.

ख़बरें फटाफट

ब्लॉकबस्टर फिल्म का आखिरी गाना, जिसमें हुई आशिक की मौत, रुला देगी धुनZoomसाल 2013 में रिलीज हुई थी लव स्टोरी फिल्म. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. साल 2013 में आई ‘आशिकी 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दर्द और बेपनाह मोहब्बत का एक अनुभव थी. रिलीज होते ही इस मूवी ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया था. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की इस लव स्टोरी फिल्म को बेहिसाब प्यार मिला. यूं तो फिल्म का पूरा म्यूजिक एल्बम ही ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था, लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स में बजने वाला गाना ‘भुला देना मुझे’ आज भी सीना छलनी कर देता है. जब थिएटर्स में यह गाना बजता था, तो दर्शकों के आंसू थमने का नाम नहीं लेते थे.

‘भुला देना मुझे’ गाने को अपनी रूहानी और दर्दभरी आवाज से पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने सजाया था. वहीं, इस गाने का भावुक कर देने वाला संगीत मशहूर म्यूजिक कंपोजर जीत गांगुली ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल संजय मासूम ने लिखे थे. गाने के बोल और मुस्तफा की आवाज का मेल ऐसा था कि यह सीधे दिल में उतर जाता है.

फिल्म के क्लाइमैक्स में आता है दर्दभरा गाना

फिल्म के आखिर में जब राहुल जयकर (आदित्य रॉय कपूर) अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला करता है, तब बैकग्राउंड में बजता यह गाना उस गमगीन माहौल को और ज्यादा दर्दनाक बना देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्यार के खातिर कैसे एक आशिक अपना जीवन समाप्त कर देता है. यह गाना इस मूवी का सबसे भावुक कर देने वाला मोमेंट था.

‘आशिकी 2’ फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी राहुल जयकर (आदित्य रॉय कपूर) नाम के एक मशहूर लेकिन शराब की लत से जूझ रहे सिंगर और आरोही (श्रद्धा कपूर) नाम की एक आम लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. राहुल, आरोही की जादुई आवाज सुनकर उसे म्यूजिक इंडस्ट्री की नई स्टार बनाता है. दोनों के बीच गहरा प्यार हो जाता है, लेकिन राहुल की शराब की लत और उसका गिरता करियर उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान लाता है, जिसका अंत बेहद दुखद होता है. आदित्य और श्रद्धा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को इस कदर बांधा कि दोनों रातों-रात नेशनल क्रश बन गए.

कम बजट में बनकर ब्लॉकबस्टर हुई मूवी

‘आशिकी 2’ फिल्म की सबसे हैरान करने वाली बात इसका बजट और उसकी तुलना में हुई बंपर कमाई थी. महज 15 करोड़ के मामूली बजट में बनी ‘आशिकी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. फिल्म ने भारत में 78 करोड़ से अधिक और दुनियाभर में 109 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन किया. बिना किसी बड़े सुपरस्टार के सिर्फ बेहतरीन म्यूजिक और दमदार अभिनय के दम पर यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल रही.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 07, 2026, 10:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj