Rajasthan
'भजन' करने वालों पर भारी पड़े भजनलाल! निकाय चुनाव में जीत के बाद राजस्थान BJP का असली बॉस कौन?

Rajasthan Local Body Election Results Side Effects: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने 4,100 से अधिक वार्ड जीतकर कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है. इस जीत ने न केवल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व पर मुहर लगाई है, बल्कि उन विरोधी खेमों और कयासों पर भी ब्रेक लगा दिया है जो सीएम बदलने का ‘भजन’ गा रहे थे. आखिर इस जीत के मायने क्या हैं? क्या राजस्थान में सीएम बदलने की अंदरखाने चर्चाओं पर अब विराम लग जाएगा?



