Entertainment

सिर्फ दिलजीत दोसांझ नहीं, इन 5 सिंगर्स ने मिलकर गाई ‘रामायण’ की हनुमान चालीसा, सनी देओल से है खास कनेक्शन

Last Updated:November 06, 2026, 11:13 IST

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, फिल्म के क्लाइमैक्स में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में एंट्री ने अगले भाग को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. लेकिन फिल्म से जुड़ी एक और खास बात चर्चा में है. इसमें पांच मशहूर गायकों ने मिलकर हनुमान चालीसा को अपनी आवाज दी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideसिर्फ दिलजीत दोसांझ नहीं, इन 5 सिंगर्स ने मिलकर गाई 'रामायण' की  हनुमान चालीसाZoom‘रामायण’ की हनुमान चालीसा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की आवाज का जादू हर तरफ छाया हुआ है. ऐसे में जब पता चला कि उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ के लिए हनुमान चालीसा गाई है तो फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई. लेकिन इस भक्ति गीत से जुड़ी एक ऐसी बात है, जो शायद बहुत कम लोग जानते हैं. दरअसल, इस बार सिर्फ दिलजीत की आवाज नहीं, बल्कि पांच मशहूर गायकों ने मिलकर हनुमान चालीसा को खास बनाया है. हर किसी का अपना अलग अंदाज है और इनकी आवाजों का संगम फिल्म के एक बेहद अहम सीन में सुनाई देता है. दिलचस्प बात यह है कि इस गीत का कनेक्शन फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे सनी देओल से भी है. इसे रिलीज हुए अभी 24 घंटे नहीं हुए हैं और यूट्यूब पर इसे 8.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इस खास भक्ति गीत को दिलजीत दोसांझ, कैलाश खेर, अनिरुद्ध रविचंदर, सुखविंदर सिंह और मोहित चौहान ने गाया है. पांचों कलाकारों की आवाज और गायकी का अंदाज एक-दूसरे से काफी अलग है. ऐसे में इनका एक साथ आना इस प्रस्तुति को खास बनाता है. फिल्म में यह हनुमान चालीसा भगवान हनुमान से जुड़े एक अहम सीन के दौरान सुनाई देती है. इसका असर फिल्म के एंड क्रेडिट्स तक बना रहता है.

हनुमान चालीसा के लिए साथ आ चुके हैं ये 5 सिंगर्स

‘हनुमान चालीसा’ भारतीय संगीत और भक्ति परंपरा का अहम हिस्सा रही है. अलग-अलग समय पर कई बड़े गायकों ने इसे अपनी आवाज में पेश किया है. इनमें हरिहरन, श्रेया घोषाल, सोनू निगम, उदित नारायण, लता मंगेशकर, कैलाश खेर और शंकर महादेवन जैसे नाम शामिल हैं. अब ‘रामायण’ के लिए पांच गायकों की यह नई प्रस्तुति भी चर्चा में है.

दिलजीत दोसांझ ने दिया था हिंट

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म की रिलीज के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर की थी. इस फिल्म का संगीत दो अंतरराष्ट्रीय और भारतीय स्तर पर चर्चित संगीतकारों ने मिलकर तैयार किया है. इसमें हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान शामिल हैं. दोनों का साथ आना फिल्म के बड़े आकर्षणों में से एक है.

सनी देओल की एंट्री के साथ खत्म होती है पहली फिल्म

‘रामायण: पार्ट 1’ का अंत भगवान हनुमान के किरदार में सनी देओल की झलक के साथ होता है. यह सीन कहानी को अगले पड़ाव की ओर ले जाता है. फिल्म के दूसरे भाग में लंका युद्ध को प्रमुखता से दिखाए जाने की उम्मीद है. इसमें भगवान राम और रावण के बीच होने वाला युद्ध कहानी का केंद्र होगा. साथ ही माता सीता को रावण की कैद से छुड़ाने का प्रसंग भी अहम रहेगा. इस तरह पहली फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को अगले पार्ट के लिए तैयार करता है.

100 करोड़ की ओपनिंग से चूकी ‘रामायण’

बड़े बजट और जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बावजूद ‘रामायण: पार्ट 1’ पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस टिकट बिक्री से करीब 50.5 करोड़ रुपये जुटाए थे. फिल्म ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये बताया गया है.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 06, 2026, 11:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj