भाजपा ने खोला विकास का पिटारा, ‘अलवर विजन डॉक्यूमेंट’ जारी, कल होगा CM का रोड शो

अलवर: अलवर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए अपना ‘अलवर विजन डॉक्यूमेंट’ यानी संकल्प पत्र जारी कर दिया है. पूर्व सांसद एवं अलवर चुनाव प्रभारी रामचरण बोहरा ने प्रेस वार्ता में विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य अलवर को स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर और सुदृढ़ शहर बनाना है. पार्टी ने शहर की बुनियादी समस्याओं से लेकर पेयजल, यातायात, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, कचरा प्रबंधन और डिजिटल नागरिक सेवाओं तक का रोडमैप सामने रखा है. बोहरा ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में शामिल योजनाओं और वादों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएग. सीएम का रोड शो, जगन्नाथ मंदिर से मन्नी का बड़ तक होगा आयोजन रामचरण बोहरा ने बताया कि भाजपा के आग्रह पर मुख्यमंत्री का अलवर दौरा तय हुआ है.
मुख्यमंत्री कल सुबह 11:30 बजे जगन्नाथ मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे, जो मन्नी का बड़ तक आयोजित होगा. रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा. भाजपा ने इस कार्यक्रम को निकाय चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी का दावा किया है. रोड शो के जरिए पार्टी चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने और शहर के विकास के मुद्दे को प्रमुखता से जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है. स्वच्छता से लेकर सीवरेज तक, वार्डों के विकास पर फोकस भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट में शहर की स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को प्रमुख प्राथमिकता दी गई है.
राम जल सेतु लिंक प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की बात कही सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ड्रेनेज, सीवरेज लाइन, सड़कों और नालियों के निर्माण व सुधार का खाका पेश किया गया है. शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए ग्रीन पार्क और हरित क्षेत्रों के विकास पर भी जोर दिया गया है. वहीं स्वच्छ अलवर के लिए इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना को भी विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया गया है. पार्टी के अनुसार इस योजना के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. पेयजल व्यवस्था से लेकर नए बस स्टैंड तक बड़े प्रोजेक्ट विजन डॉक्यूमेंट में पेयजल समस्या के समाधान के लिए राम जल सेतु लिंक प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की बात कही गई है. इसके साथ ही ₹25 करोड़ की लागत से पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्य का कार्यादेश 17 अगस्त 2026 को जारी होने और काम प्रगति पर होने की जानकारी दी गई.
₹8 करोड़ की लागत से नवीन शिशु चिकित्सालय का प्रस्तावयातायात और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹60 करोड़ की लागत से नवीन बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित किया गया है. इसके अलावा सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और शहर में पार्किंग व्यवस्था को मजबूत करने का भी दावा किया गया है. ₹111 करोड़ से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, अक्टूबर तक सिंथेटिक ट्रैक का लक्ष्य भाजपा ने अलवर रेलवे स्टेशन के विकास को भी अपने विजन डॉक्यूमेंट में प्रमुखता दी है. पार्टी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास/जीर्णोद्धार का कार्य ₹111.07 करोड़ की लागत से जारी है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में बच्चों के लिए ₹8 करोड़ की लागत से नवीन शिशु चिकित्सालय का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाने की जानकारी दी गई.
नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनेंगे वहीं खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण जारी है और इसे अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. हेरिटेज वॉक से पर्यटन को बढ़ावा, डिजिटल सेवाओं पर भी जोर अलवर की ऐतिहासिक पहचान को पर्यटन से जोड़ने के लिए बाला किला, सिटी पैलेस, सागर और पुराने शहर के ऐतिहासिक क्षेत्रों में हेरिटेज वॉक तथा पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की योजना रखी गई है. वहीं नगर निगम की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने और प्रत्येक वार्ड में ‘नागरिक सुविधा केंद्र’ स्थापित करने का प्रस्ताव है. भाजपा ने यह भी कहा है कि वार्ड पार्षद नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा में काम करेंगे. रामचरण बोहरा ने कहा कि भाजपा का यह विजन अलवर के सर्वांगीण और योजनाबद्ध विकास पर केंद्रित है. उन्होंने विश्वास जताया कि विकास के इस रोडमैप के साथ भाजपा निकाय चुनाव में सफलता हासिल करेगी और नगर निगम के माध्यम से अलवर शहर में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी.
सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग पूर्व सांसद 2 329 सफाईकर्मियों की भर्ती का मामला आचार संहिता हटते ही पात्र अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, : संजय शर्मा अलवर. वर्ष 2012 से लंबित चल रहे 329 सफाईकर्मियों की भर्ती प्रकरण को लेकर अलवर शहर विधायक एवं वन मंत्री संजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. शर्मा ने कहा कि लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने वर्ष 2019 में अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नगर निगम को आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार नियुक्ति देने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी. विधानसभा में उठाया मामला, सीएम और स्वायत्त शासन मंत्री को लिखा पत्र संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया और मुख्यमंत्री तथा स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पत्र लिखकर 329 सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की.
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले जांचइसके बाद स्थानीय निकाय विभाग यानी DLB की ओर से प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई. शर्मा के अनुसार वर्ष 2025 में नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात सामने आई और मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया शुरू हुई. आचार संहिता से पहले 33 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र वन मंत्री ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले जांच में सही पाए गए 33 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया नियमों के अनुसार आगे बढ़ाई गई है और जिन अभ्यर्थियों के आवेदन एवं दस्तावेज जांच में सही पाए जाएंगे, उन्हें नियुक्ति देने की कार्रवाई की जाएगी.



