Sports

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

होमखेलक्रिकेट

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

Last Updated:September 08, 2026, 06:08 IST

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. शुभमन फाजिल्का फाल्कंस और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा के लिए मैदान पर उतरे थे. मैच में अमृतसर सूरमा के लिए अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो शुभमन गिल ने उनके खिलाफ लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने गिल को आउट कर दिया.अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबकZoomअभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को किया आउट

नई दिल्ली: शेर ए पंजाब टी20 लीग के हर मैच में एक से बढ़कर एक रोमांच देखने को मिल रहा है. ऐसा ही कुछ टूर्नामेंट के 17वें मैच में देखने को मिला. यह मुकाबला फाजिल्का फाल्कंस और अमृतसर सूरमा के बीच खेला गया. इस मैच का मुख्य आकर्षण भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा थे. मुकाबले में शुभमन गिल की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी.

अमृतसर सूरमा के खिलाफ इस मैच में शुभमन ने पारी की शुरुआत करते हुए धुआंधार खेल दिखाया. शुभमन की विस्फोटक बैटिंग के सामने अमृतसर सूरमा के गेंदबाज बेदम हो गए थे. ऐसे में अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन शुभमन ने अभिषेक को भी नहीं छोड़ा. पारी का 10वां ओवर करने अभिषेक के खिलाफ शुभमन ने पहली तीन गेंद पर 2 छक्के और 1 उड़ा दिए, लेकिन उसके बाद जो हुआ वह देखने लायक था.

ओवर खत्म होने से पहले अभिषेक ने पूरा किया बदला

अभिषेक शर्मा के खिलाफ शुभमन ने पहली तीन गेंद पर 16 बटोर लिए. शुभमन का मन था कि अभिषेक के इस ओवर को और बड़ा बनाया जाए, लेकिन इसकी कोशिश में वह बाउंड्री पर लपके गए. इस तरह पहली तीन गेंद पर बाउंड्री खाने के बाद अभिषेक ने ओवर खत्म होने से अपना बदला पूरा कर लिया. इस तरह शुभमन गिल 35 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 67 रन बना कर आउट हुए.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 08, 2026, 06:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj