मंच पर भजन गाकर बनाई पहचान, अब राइफल शूटिंग में उतरी 12 साल की श्री, सोशल मीडिया पर भी जलवा

Last Updated:October 03, 2026, 20:20 IST
Jalore Singer Shree Rajpurohit: जालौर की 12 वर्षीय श्री राजपुरोहित, जो 7 साल की उम्र से भजन गा रही हैं, सिरोही में राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में पाली जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. वह राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा दे रह
ख़बरें फटाफट
सिरोही. जिले के वासडा गांव में हो रही राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर से खिलाड़ी पहुंच रहे हैं. इनमें एक ऐसी प्रतिभा भी शामिल है, जो राजस्थानी भजन गायन में महज 7 वर्ष की उम्र से स्टेज शो कर नाम कमा चुकी है. हम बात कर रहे हैं जालौर जिले की 12 वर्षीय श्री राजपुरोहित की.
राजस्थानी भजन गायिका श्री राजपुरोहित वासडा स्थित उम्मेद इंटरनेशनल स्कूल में चल रही राज्य स्तरीय 14 वर्षीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में पाली जिले की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. श्री राजपुरोहित राजस्थानी भाषा और संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने के लिए राजस्थान के कई जिलों के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र के मुंबई में भी भजन गा चुकी हैं.
महज 4 वर्ष की आयु से गा रही हैं भजनलोकल 18 से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वह जालौर जिले के सांकरणा गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने महज 4 वर्ष की उम्र से भजन गायन की शुरुआत की थी. 7 वर्ष की उम्र में उन्होंने स्टेज शो शुरू किए और राजस्थानी भाषा में भजन गाकर राजस्थानी भाषा और यहां की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं. अब तक वह राजस्थान के अधिकांश जिलों के साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र में भी भजन गा चुकी हैं. गायन के साथ खेल में रुचि की वजह से जिला स्तर पर पाली से उनका चयन राज्य स्तर के लिए हुआ था. इसी के चलते वह सिरोही में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची हैं.
7वीं कक्षा में पढ़ रही श्री सोशल मीडिया पर भी फेमस12 वर्षीय श्री राजपुरोहित पाली जिले के राजस्थान नोबल पब्लिक स्कूल की कक्षा 7वीं में पढ़ रही हैं. श्री सोशल मीडिया पर अपनी गायन की प्रतिभा की वजह से काफी फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं. राजस्थान के लोक देवता ओम बन्ना पर उनके गाए एक भजन को अब तक 5 लाख लोग देख चुके हैं.
सिरोही जिले में कर चुकी हैं कई भजन कार्यक्रमश्री राजपुरोहित ने बताया कि वह राजस्थान में जालौर के अलावा सिरोही, पाली, उदयपुर समेत कई जिलों में भजन कार्यक्रम कर चुकी हैं. सिरोही में भी आगामी दिनों में एक भजन संध्या में राजस्थानी भजनों की प्रस्तुति देने वाली हैं. मुख्य रूप से राजस्थानी लोकगीत और धार्मिक भजन गायन करने वाली श्री राजपुरोहित ने बताया कि वह आगे अपने गायन के माध्यम से राजस्थान की संस्कृति को जीवित रखने और राजस्थानी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी. साथ ही खेलों में भी उन्हें राइफल शूटिंग शुरू से पसंद है और इसमें आगे बढ़ने के लिए वह लगातार प्रयास कर रही हैं.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Sirohi,Sirohi,Rajasthan
First Published :
October 03, 2026, 20:20 IST



