Entertainment

माधुरी दीक्षित की 8 ब्लॉकबस्टर्स, जिसने एक्ट्रेस को बनाया ‘धक धक गर्ल’, 9 साल तक पर्दे पर किया एकतरफा राज

Last Updated:October 06, 2026, 13:39 IST

बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉ. नेने संग शादी कर अपनी अलग दुनिया बसा ली. वो बॉलीवुड और देश छोड़कर अमेरिका जा बसीं और कई सालों तक ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने पारिवारिक जीवन में बिजी रहीं. आज आपको माधुरी की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने उन्हें शादी से पहले स्टार बना दिया था. 9 साल के पीरियड में माधुरी ने कई फिल्में दीं जिसने उन्हें बॉक्स ऑफिस क्वीन बना दिया.

नई दिल्ली. ‘तेजाब’ माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक है. एन. चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी ने मोहिनी का किरदार निभाया था, जबकि अनिल कपूर ने महेश ‘मुन्ना’ देशमुख की भूमिका निभाई. तेजाब की सफलता से माधुरी दीक्षित रातोंरात स्टार बन गई थी. इस फिल्म के गाने ‘एक दो तीन’ ने माधुरी को सेंसेशन बना दिया था. फिल्म आज अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

‘साजन’ 1991 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था. फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. माधुरी ने पूजा सक्सेना, संजय दत्त ने अमन वर्मा और सलमान खान ने आकाश वर्मा का किरदार निभाया. ‘देखा है पहली बार’, ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ और ‘बहुत प्यार करते हैं’ जैसे गाने आज भी पॉपुलर हैं.

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘दिल’ माधुरी दीक्षित और आमिर खान की यादगार फिल्मों में शामिल है. 1990 में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में आमिर ने राजा प्रसाद और माधुरी ने मधु मेहरा का किरदार निभाया. कहानी दो ऐसे युवाओं की है जो शुरुआत में एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल जाता है. इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था. इसे प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देखा जा सकता है.

Add as Preferred Source on Google

सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘खलनायक’ माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे यादगार फिल्म है. इसके गाने को लेकर जितना विवाद हुआ था, उतनी ही फिल्म को लोकप्रियता मिली थी. फिल्म में संजय दत्त ने अपराधी बल्लू बलराम, माधुरी ने पुलिस अधिकारी गंगा और जैकी श्रॉफ ने इंस्पेक्टर राम कुमार सिन्हा की भूमिका निभाई. कहानी एक कुख्यात अपराधी बल्लू को पकड़ने की कोशिश के इर्द-गिर्द घूमती है. खलनायक को आप जी5 और प्राइम पर देख सकते हैं. ‘खलनायक’ का जल्द ही सीक्वल बन रहा है.

‘दिल तो पागल है’ माधुरी दीक्षित की शादी से पहले की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी 1997 की इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में माधुरी के साथ शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं. माधुरी ने पूजा का किरदार निभाया, जबकि शाहरुख खान ने कोरियोग्राफर राहुल और करिश्मा कपूर ने निशा की भूमिका निभाई. कहानी एक डांस ग्रुप के मेंबर और उनके लव ट्रायंगल पर बेस्ड है. साल 1997 में आई फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

‘राम लखन’ 1989 की एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था. ये सुभाष घई के करियर की सबसे शानदार फिल्म है. फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया और राखी गुलजार जैसे कलाकार नजर आए. माधुरी ने राधा शास्त्री का किरदार निभाया, जबकि जैकी श्रॉफ ने राम और अनिल कपूर ने लखन की भूमिका निभाई. ‘राम लखन’ को जी5 पर देख सकते हैं

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म को ऑडियंस का जमकर प्यार मिला था. साल 1994 में आई फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के गानों को भी काफी पसंद किया गया था. ये जी5 पर मौजूद है.

‘बेटा’ माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने लीड रोल अदा किया था. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी के साथ अनिल कपूर और अरुणा ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. बेटा में अनिल और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री को एक बार फिर काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म प्राइम पर मौजूद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 06, 2026, 13:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj