Jaipur Central Jail: जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल, बिजली बोर्ड के अंदर छिपाकर रखा था एंड्रॉइड फोन

Last Updated:October 06, 2026, 13:44 IST
Mobile Phone Found In Jaipur Jail: जयपुर सेंट्रल जेल में औचक तलाशी के दौरान वार्ड नंबर एक की बैरक नंबर तीन के बिजली बोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ. मोबाइल के साथ सिम कार्ड और डाटा केबल भी मिली, जेल प्रशासन ने सामान जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है. लालकोठी थाना पुलिस अब जांच कर रही है कि मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा.जयपुर सेंट्रल जेल में मिला मोबाइल
जयपुर. सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जेल प्रशासन की ओर से की गई औचक तलाशी के दौरान वार्ड नंबर एक की बैरक नंबर तीन से एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है. मोबाइल को बिजली बोर्ड के अंदर बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया था. तलाशी के दौरान मोबाइल के साथ सिम कार्ड और डाटा केबल भी मिली. जेल के अंदर मोबाइल मिलने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. जेल प्रशासन ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है.
जानकारी के अनुसार, जयपुर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर एक की बैरक नंबर तीन में जेल प्रशासन की ओर से आकस्मिक तलाशी अभियान चलाया गया था. तलाशी के दौरान जेलकर्मियों की नजर बैरक में लगे बिजली बोर्ड पर गई. बोर्ड के अंदर कुछ संदिग्ध नजर आने पर उसकी जांच की गई. जांच करने पर बिजली बोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ. जेलकर्मियों ने जब मौके पर मौजूद सामान की जांच की तो मोबाइल के साथ एक सिम कार्ड और डाटा केबल भी मिली. इसके बाद बरामद मोबाइल और अन्य सामान को जब्त कर लिया, जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी.
जेल प्रहरी ने लालकोठी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
मामले को लेकर जेल प्रहरी मंजू मीणा की ओर से जयपुर के लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जेल की कड़ी सुरक्षा के बावजूद मोबाइल फोन अंदर कैसे पहुंचा. जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मोबाइल को बिजली बोर्ड के अंदर किसने छिपाया था और इसे बैरक तक पहुंचाने में किसी जेलकर्मी, बंदी या बाहरी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी.
मोबाइल से किससे संपर्क होता था
पुलिस बरामद मोबाइल फोन की जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसका इस्तेमाल कब और किस तरह किया जा रहा था. साथ ही मोबाइल से किन लोगों से संपर्क किया गया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए भी जांच की जा रही है. सिम कार्ड की डिटेल और मोबाइल से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जयपुर सेंट्रल जेल में इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर मोबाइल फोन बरामद होने के मामले सामने आ चुके हैं. जेल परिसर के भीतर लगातार मोबाइल मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 06, 2026, 13:44 IST



