‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ पर माधुरी ने किया जोरदार डांस, सीट से खड़े हो गए अमिताभ बच्चन, मुंह से निकले ये 6 शब्द

Last Updated:October 06, 2026, 14:45 IST
माधुरी दीक्षित ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल वीक में खास परफॉर्मेंस दी. बिग बी की फरमाइश पर माधुरी ने देवदास फिल्म के गाने पर शानदार क्लासिकल डांस किया.Image: KBC Show screen grab
नई दिल्ली. बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी खास मौजूदगी से माहौल को यादगार बना दिया. शो के होस्ट और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल वीक में माधुरी दीक्षित खास मेहमान के तौर पर पहुंचीं. इस दौरान बिग बी ने अभिनेत्री से डांस करने की फरमाइश कर दी. इसके बाद शो का माहौल पूरी तरह बदल गया और माधुरी ने अपने शानदार क्लासिकल डांस से सभी का दिल जीत लिया.
दरअसल, केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन ने माधुरी से डांस करने का अनुरोध करते हुए उनके लिए गाना बजाने को कहा. बिग बी ने कहा, “कंप्यूटर जी, प्लीज माधुरी के लिए एक गाना बजाइए.” इसके बाद जैसे ही मशहूर गाना ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ बजना शुरू हुआ, माधुरी ने अपनी जगह पर बैठे-बैठे ही डांस करना शुरू कर दिया. वहीं बिग बी खड़े नजर आए.
“वाह! क्या बात है… अविश्वसनीय माधुरी”
फोटो साभार: Insta/sonytvofficial
माधुरी ने अपने शानदार मुद्राओं और चेहरे के एक्सप्रेशन से इस छोटी-सी परफॉर्मेंस को बेहद खास बना दिया. उनकी क्लासिकल डांस की झलक देखकर वहां मौजूद दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए. वहीं अमिताभ बच्चन उनकी परफॉर्मेंस को बड़े गौर से देखते नजर आए. उन्होंने माधुरी के डांस की जमकर तारीफ की और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया. परफॉर्मेंस के बाद बिग बी ने कहा, “वाह! क्या बात है… अविश्वसनीय माधुरी.” अमिताभ की इस तारीफ के बाद माधुरी भी मुस्कुराती नजर आईं.
KBC का मराठी वर्जन करेंगी होस्ट
फोटो साभार: Insta/sonytvofficial
बता दें कि माधुरी दीक्षित जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी वर्जन ‘कोण होणार करोड़पति’ को होस्ट करती नजर आएंगी. इस शो के जरिए अभिनेत्री एक बार फिर क्विज रियलिटी शो की दुनिया में बतौर होस्ट अपनी नई पारी शुरू करेंगी.
माधुरी दीक्षित ने किया डांसवहीं, जिस गाने पर माधुरी ने डांस किया, वह संजय लीला भंसाली की साल 2002 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म ‘देवदास’ का है. ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित शास्त्रीय डांस सीक्वेंस में गिना जाता है. फिल्म में माधुरी ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था और इस गाने में उनके कथक डांस ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था.
गाने के बारे मेंइस गाने का संगीत इस्माइल दरबार ने दिया था, जबकि इसके बोल नुसरत बद्र ने लिखे थे. गाने को पंडित बिरजू महाराज और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी. इसकी कोरियोग्राफी भी मशहूर कथक कलाकार पंडित बिरजू महाराज ने की थी.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
October 06, 2026, 14:36 IST



