मोहम्मद अजीज का 40 साल पुराना गाना, ऋषि कपूर ने श्रीदेवी संग किया रोमांस, अमर हो गए आनंद बख्शी के लिखे बोल

Last Updated:August 29, 2026, 10:58 IST
भारतीय सिनेमा में जब भी सदाबहार गानों की बात होती है, तो ‘नगीना’ (1986) का आइकॉनिक गाना ‘आज कल याद कुछ और रहता नहीं’ जरूर याद आता है. मोहम्मद अजीज की सुरीली आवाज और आनंद बख्शी के लिखे भावुक बोलों ने इस रोमांटिक नगमे को हमेशा के लिए अमर बना दिया. स्क्रीन पर ऋषि कपूर और श्रीदेवी की खूबसूरत केमिस्ट्री ने दर्शकों पर ऐसा जादू चलाया कि यह गाना हर दौर में प्रेमियों की पहली पसंद बना रहा.
ख़बरें फटाफट
साल 1986 रिलीज हुआ गाना बन गया कल्ट क्लासिक. (फोटो साभार: यूट्यूब)
नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक सैकड़ों यादगार बने हैं. मगर जब भी रोमांटिक गानों की बात होती है, तो फिल्म ‘नगीना’ (1986) का ‘आज कल याद कुछ और रहता नहीं’ आइकॉनिक गाना हर संगीत प्रेमी की जुबान पर आ जाता है. मोहम्मद अजीज की मखमली आवाज से सजे इस रोमांटिक गाने में ऋषि कपूर और श्रीदेवी की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह बॉलीवुड का एक ऐसा सदाबहार गाना है, जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं.
आनंद बख्शी की कलम से निकला गाना
इस गाने की सबसे बड़ी खूबसूरती इसके बेहद भावुक और सीधे दिल को छू लेने वाले बोल हैं, जिन्हें महान गीतकार आनंद बख्शी ने लिखा था. संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इस नगमे को अपनी सुरीली धुनों में पिरोया, जिसने गाने को अमर बना दिया. मोहम्मद अजीज की गायकी ने इसमें ऐसी रूह फूंकी कि यह गाना आज भी प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है.
क्या है नगीना फिल्म की कहानी?
हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नगीना’ में श्रीदेवी, ऋषि कपूर, अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा जैसे सिातरे अहम किरदारों में नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक इच्छाधारी नागिन पर आधारित है, जो अपने पति की मौत का बदला लेने और नाग-मणि की रक्षा करने आती है. कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसकी शादी राजीव (ऋषि कपूर) से होती है. राजीव के प्रति उसका सच्चा प्रेम और तंत्र-मंत्र के जरिए उसे वश में करने की तांत्रिक (अमरीश पुरी) की साजिश के बीच की जंग फिल्म की कहानी है.
‘नगीना’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महज 1.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म ‘नगीना’ ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में लगभग 4.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 9 करोड़ रुपये से अधिक रहा. ‘नगीना’ 1986 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. इस फिल्म की जबरदस्त सफलता और इसके सुपरहिट संगीत ने श्रीदेवी को बॉलीवुड में लेडी सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर दिया था.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
August 29, 2026, 10:58 IST



