Sports

सुनील नरेन ने 6 सिक्स लगाकर CPL में मचाया तहलका, ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को दिलाई रोमांचक जीत

होमखेलक्रिकेट

सुनील नरेन ने 6 सिक्स लगाकर CPL में मचाया तहलका, TKR को दिलाई रोमांचक जीत

Last Updated:August 29, 2026, 10:10 IST

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में सुनील नरेन ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में धूम मचा दी. सुनील नरेन ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी में 2 विकेट अपने नाम किए. उसके बाद पारी की शुरुआत करते हुए 33 गेंद में 55 रन कूट कर अपनी टीम ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स को लो स्कोरिंग मैच में रोमांचक जीत दिलाई.सुनील नरेन ने 6 सिक्स लगाकर CPL में मचाया तहलका, TKR को दिलाई रोमांचक जीतZoomटीकेआर के लिए सुनील नरेन खेली अर्धशतकीय पारी

नई दिल्ली: सुनील नरेन की धमाकेदार बल्लेबाजी से ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 7 विकेट से रौंद दिया. कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में सुनील नरेन ने पहले गेंदबाजी में कमाल किया और फिर विस्फोटक बैटिंग से तबाही मचाई. मुकाबले में बारबाडोस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना पाई थी. इसके जवाब में टीकेआर ने 14.5 ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

टीकेआर की जीत में सुनील नरेन सबसे बड़े हीरो रहे. नरेन ने सबसे पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में सिर्फ 14 रन किए और 2 विकेट भी लिया. यही कारण है कि बारबाडोस की टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई. इसके बाद बल्लेबाजी में नरेन ने 33 गेंद में 55 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में सुनील नरेन ने 6 छक्के और 1 चौका भी लगाया. सुनील नरेन को उनके इस दमदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Southpaws setting the tone in the powerplay 👌👌

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj