Sports

मोहम्मद शमी बाहर, बुमराह-आकाशदीप की वापसी, कुलदीप यादव की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह बरकरार

होमखेलक्रिकेट

शमी बाहर, बुमराह-आकाशदीप की वापसी, कुलदीप यादव की टेस्ट टीम में जगह बरकरार

Last Updated:October 16, 2026, 22:15 IST

Mohammed Shami ignored again: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. चोट के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. शानदार प्रदर्शन के बावजूद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया गया है. विकेटकीपर ऋषभ पंत का चयन फिटनेस पर निर्भर है.Amazon Prime DayTop Deals Insideशमी बाहर, बुमराह-आकाशदीप की वापसी, कुलदीप यादव की टेस्ट टीम में जगह बरकरार Zoomशमी को टेस्ट टीम से फिर बाहर रखा गया है.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टेस्ट दल की घोषणा कर दी है. नवंबर में खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसका सीधा असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ पर पड़ेगा. इस दौरे का आगाज 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगा. इसके बाद 19 नवंबर से वेलिंगटन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा. टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी को फिर नजरअंदाज कर दिया गया है जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप और बुमराह वापसी करने में सफल रहे हैं.

36 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की टेस्ट टीम में वापसी को लेकर काफी चर्चा थी. हाल ही में प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली चयन समिति ने जब उन्हें भारत ‘ए’ के दौरे से बाहर रखा था, तभी से संकेत मिलने लगे थे कि उनका रास्ता आसान नहीं होगा. शमी ने कल्याणी में दिल्ली के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 5 विकेट चटकाकर अपनी फॉर्म का दमदार प्रमाण दिया था. अपनी फिटनेस पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा भी था कि मैदान पर उनका प्रदर्शन ही उनका जवाब है और उनका काम लगातार गेंदबाजी करना है. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल न करने का फैसला किया.

दूसरी ओर, बंगाल के ही 29 वर्षीय तेज गेंदबाज आकाश दीप (Akash Deep) की किस्मत चमक गई है. स्ट्रैस फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2026 से बाहर रहने वाले आकाश दीप ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की है. ईरानी कप में शेष भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद रणजी ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ने वाले आकाश को अब टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है. वे टेस्ट सीरीज से पहले मैच फिटनेस हासिल करने के लिए भारत ‘ए’ टीम के साथ न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे.

बुमराह की वापसी और पंत की फिटनेस पर नजरभारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य हथियार जसप्रीत बुमराह की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी हुई है. पिछले साल नवंबर के बाद से कोई टेस्ट मैच न खेलने वाले बुमराह को हाल ही में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में आराम दिया गया था. अब वे टेस्ट मैचों में भारतीय पेस अटैक की अगुवाई करेंगे.

स्टंप्स के पीछे और मध्यक्रम में भारत की बड़ी उम्मीद ऋषभ पंत को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, उनका खेलना उनकी पूरी फिटनेस पर निर्भर करेगा. ईरानी कप में शेष भारत की कप्तानी करते समय उन्हें ‘साइड स्ट्रेन’ (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या हो गई थी, जिसकी वजह से वे भारत ‘ए’ के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए थे.

युवाओं को मौका और स्पिन विभाग की स्थितिचयनकर्ताओं ने युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताया है. चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. 2025 में इंग्लैंड में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले कंबोज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू भी किया था. घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें गुरनूर ब्रार की जगह टीम में शामिल किया गया है. बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने अपना स्थान बरकरार रखा है. सुदर्शन, जो चोट के कारण श्रीलंका दौरा नहीं कर पाए थे, अब न्यूजीलैंड जाने के बजाय रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे.

स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो चयनकर्ताओं ने प्रयोग करने के बजाय अपने दो सबसे भरोसेमंद स्पिनरों, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव पर ही दांव खेला है. श्रीलंका दौरे पर और काउंटी क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को इस बार टीम में जगह नहीं मिल सकी है. न्यूजीलैंड की तेज और उछालभरी पिचों पर भारत की यह 15 सदस्यीय टीम न सिर्फ जीत के इरादे से उतरेगी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का पूरा प्रयास करेगी.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 16, 2026, 22:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj