Rajasthan

यहां भगवान देवनारायण के साथ होती है नीले घोड़े की पूजा, पीएम मोदी भी कर चुके हैं दर्शन

Last Updated:September 15, 2026, 18:12 IST

Rajasthan Unique Temple: भगवान देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी की प्रसिद्धि राजस्थान से बाहर भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भगवान देवनारायण के दर्शन के लिए यहां भक्त के रूप में पहुंच चुके हैं. हर साल होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहता है.

भीलवाड़ा – राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद स्थित मालासेरी डूंगरी भगवान देवनारायण की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है.  यहां हर साल भादवी छठ के अवसर पर भगवान देवनारायण के वाहन नीलाघर घोड़े (नीले घोड़े) का अवतरण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार यहां नीलाघर घोड़े का अवतरण दिवस मनाया जाएगा. इस आयोजन में राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

मालासेरी डूंगरी पर भगवान देवनारायण के साथ उनके वाहन नीलाघर घोड़े की भी पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस पवित्र स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उनके दुख-दर्द दूर होते हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पैदल यात्रा कर पहुंचते हैं. यात्रा के दौरान डीजे, ढोल और नगाड़ों के साथ भक्त भगवान देवनारायण के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचते हैं.

इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या और मेले का भी आयोजन किया जाता है. मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद रहती है. मालासेरी डूंगरी की धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है. कहा जाता है कि यहां की प्राकृतिक संरचना आज भी प्राचीन समय की याद दिलाती है.

Add as Preferred Source on Google

मालासेरी मंदिर के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल ने बताया माता साडू की परीक्षा लेने भगवान विष्णु स्वयं उनके पास आए थे. उन्होंने माता को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि बगड़ावतों का युद्ध समाप्त होने के बाद वह मालासेरी डूंगरी जाकर तपस्या करें. तपस्या के बाद भगवान विष्णु उनके पुत्र के रूप में अवतार लेंगे. माता साडू ने जब इस बात का प्रमाण मांगा तो भगवान विष्णु ने कहा कि भादवी छठ के दिन मालासेरी डूंगरी पर जाकर पत्थर को चीरकर देखना, वहां उनका वाहन नीलाघर घोड़े के रूप में प्रकट होगा.

भगवान देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी की प्रसिद्धि राजस्थान से बाहर भी है. वर्ष 2023 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भगवान देवनारायण के दर्शन के लिए यहां भक्त के रूप में पहुंच चुके हैं. हर साल होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहता है और दूर-दराज से लोग आस्था के साथ यहां पहुंचकर भगवान देवनारायण और नीलाघर घोड़े की पूजा-अर्चना करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 15, 2026, 18:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj