Entertainment

‘ये क्या कर रहे हो तुम’, अभिषेक ने किया था ऐसा काम, देखते ही अमिताभ बच्चन खो बैठे थे आपा

Last Updated:May 05, 2026, 15:51 IST

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में हर तरह का काम किया है. उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी वो पहचान बनाई है कि हर कोई उनका मुरीद बना बैठा है. वो इतने शांत स्वभाव के हैं कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते. लेकिन अभिषेक बनर्जी की एक हरकत से वह गुस्सा हो गए थे.

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन की इमेज भले ही बॉलीवुड में एंग्री यंगमैन की बनी है. लेकिन असल जिंदगी में वह काफी शांत किस्म के इंसान हैं. फिर भी अभिषेक की एक हरकत ने उनका पारा हाई कर दिया था.

अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के वो सुपरस्टार हैं, जिनके साथ काम करने का सपना हर कलाकार देखता है. एक बार तो अभिषेक बनर्जी को भी उनके साथ काम करने का मौका मिला था. उस पल को वह कभी भूल नहीं पाएंगे.

अभिषेक ने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने इंडस्ट्री में बिग बी जैसे लोग बहुत कम ही देखे हैं. वह हमेशा यही कोशिश करते हैं कि सामने वाले को जितना हो सके कंफर्टेबल ही फील कराया जाए.

Add as Preferred Source on Google

अपने काम के साथ-साथ वह अपने को-स्टार के काम का भी पूरा खयाल रखते हैं. वह इंडस्ट्री में अपने डिसीप्लीन और प्रोफेशनलिज्म के लिए भी जाने जाते हैं. उनके साथ काम करने वाले को-स्टार भी उनके मुरीद हो जात हैं.

अभिषेक ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि इंडियन कल्चर के हिसाब से हम बड़ों के पैर छुकर उन्हें सम्मान देते हैं. मैंने भी अमिताभ बच्चन के पैर छूने की कोशिश की. लेकिन मेरे ऐसा करने से वह बहुत नाराज हो गए थे.

उन्होंने मेरे पैर छूते ही कहा कि ‘ये तुम क्या कर रहे हो? और ऐसा क्यों कर रहे हो?’ सुनते ही अभिषेक घबरा गए, फिर डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता ने किसी तरह बात संभाली और बताया कि अमिताभ बच्चन नहीं चाहते कि कोई उन्हें इतना ऊंचा दर्जा दे.

वह कभी भी किसी को छोटा महसूस नहीं कराते कि कोई नया कलाकार है, तो उनसे डर के काम करें. वह सभी को बराबर मानते हैं. यही वजह है कि उनके साथ जो भी काम करता है, उनका मुरीद हो जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj