रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसे ने छीन ली भाई की जिंदगी, ससुराल जा रहे रवि कुमार की मौत

Last Updated:August 29, 2026, 19:10 IST
Dholpur Road Accident: धौलपुर में रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार रवि कुमार की मौत हो गई. रवि मनिया क्षेत्र के टांडा रोड से आगरा के तेहरा गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था. बोथपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में रवि गंभीर घायल हो गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
ख़बरें फटाफट
रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसे ने छीन ली भाई की जिंदगी
धौलपुर: धौलपुर जिले में रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दी. राखी बंधवाने अपनी ससुराल जा रहे एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी गंभीर हालत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से मृतक के घर और ससुराल पक्ष में मातम पसर गया.
यह दुर्घटना धौलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बोथपुरा मोड़ के पास घटित हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रवि कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन पर अपने ससुराल जाने के लिए निकला था. वह मनिया क्षेत्र के टांडा रोड की तरफ बढ़ रहा था, उसका रास्ता उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित तेहरा गांव था, जहां उसका ससुराल था. जैसे ही उसकी बाइक बोथपुरा मोड़ के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि सड़क पर दूर जा गिरा और लहूलुहान हो गया.
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषितहादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तुरंत इस भीषण दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और अपने स्तर पर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया. गंभीर हालत में रवि को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. रक्षाबंधन के दिन घर के बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं त्यौहार का दिन जीवन का सबसे काला दिन बन गया.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शवइस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए आज सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. जवान बेटे की अर्थी उठते देख सभी लोगों की आंखें नम हो गई. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हुए तेज रफ्तार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 29, 2026, 19:10 IST



