केंद्र के दो मंत्रियों में आरक्षण पर ‘महाभारत’ शुरू, चिराग ने मांगा इस्तीफा तो मांझी ने किया पलटवार!

होमताजा खबरदेश
आरक्षण पर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी में ‘महाभारत’ शुरू, अंत कब होगा?
Last Updated:August 29, 2026, 19:23 IST
दलित आरक्षण में क्रीमी लेयर और वर्गीकरण के मुद्दे पर एनडीए के दो दिग्गज नेता आमने-सामने आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने ही कैबिनेट सहयोगी जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन से इस्तीफा मांग लिया है, जिसके जवाब में मांझी ने भी तीखा हमला बोला है. इस राजनीतिक घमासान ने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है.आरक्षण पर केंद्र के दो मंत्री आपस में क्यों झगड़ रहे हैं?
नई दिल्ली. केंद्र सरकार और बिहार की राजनीति में आरक्षण के मुद्दे पर एनडीए के भीतर ही घमासान मच गया है. केंद्र सरकार के दो कद्दावर बिहारी मंत्री लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान और हम पार्टी के प्रमुख और मोदी सरकार में मंत्री जीतनराम मांझी दलित आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ और वर्गीकरण के विचार को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. विवाद इतना बढ़ गया है कि चिराग पासवान ने सार्वजनिक रूप से जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन से केंद्रीय व राज्य मंत्री पद से इस्तीफा तक मांग लिया है. इसके जवाब में जीतन राम मांझी ने भी चिराग पासवान से इस्तीफा मांग लिया है.
यह पूरा विवाद सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले और उसके बाद उठी बहस से जुड़ा है जिसमें अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के भीतर उप-वर्गीकरण (Sub-classification) और क्रीमी लेयर को लागू करने की बात कही गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का यह तर्क है कि दलितों के भीतर भी कई ऐसी जातियां और वर्ग हैं जिन्हें दशकों बाद भी आरक्षण का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया है. इसलिए, समाज के सबसे पिछड़े और गरीब तबके को ऊपर उठाने के लिए यह वर्गीकरण और क्रीमी लेयर की व्यवस्था बेहद आवश्यक है. मांझी का मानना है कि इसके बिना गरीबों को उनके अधिकार नहीं मिल पाएंगे.
#WATCH | Gaya Ji, Bihar: On Union Minister Chirag Paswan’s statement, Union Minister Jitan Ram Manjhi says, “… People will end up being deprived of the benefits of reservation because of this stance. However, we maintain that this division is essential in the broader public… https://t.co/Xo74JQihdY pic.twitter.com/zazhhne27T



